मिहान प्रभावित 150 किसानों को नहीं मिले प्लॉट, कांग्रेस का आरोप धोखा कर रही है सरकार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मिहान प्रभावित 150 किसानों को नहीं मिले प्लॉट, कांग्रेस का आरोप धोखा कर रही है सरकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने मिहान प्रभावित लोगों का पुनर्वसन चिंचभवन के पास करने का वादा किया था। वादे के मुताबिक प्लॉट (जगह) नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नई जगह जाने से इनकार किया है। प्रभावितों का आरोप है कि 3 हजार वर्ग फीट के प्लॉट की जगह महज 500 फीट के प्लॉट दिए जा रहे हैं। शिवणगांव से कांग्रेस पार्षद प्रणिता शहाणे ने आरोप लगाया कि सरकार मिहान प्रभावितों के साथ धोखा कर रही है। 

राज्य सरकार ने मिहान के लिए शिवणगांव में जमीन अधिग्रहित की थी। मिहान में कई लोगों की खेती व मकान चले गए। सरकार ने जिनकी खेती गई, उन्हें 3000 वर्ग फीट व जिनके मकान गए उन्हें 1500 वर्ग फीट का प्लॉट देने की घोषणा की थी। इसी तरह प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी वादा किया था। जो लोग यहां बसे हैं, उनका पुनर्वसन चिंचभवन में किया जाएगा।

कांग्रेस पार्षद प्रणिता शहाणे ने आरोप लगाया कि सरकार वादे के मुताबिक पुनर्वसन नहीं कर रही। 3000 वर्ग फीट की जगह 500 वर्ग फीट के प्लॉट दे रही है। इसके लिए प्रभावित लोग तैयार नहीं है। इसी तरह प्रभावित परिवार के एक सदस्य को पहले नौकरी देने का वादा किया था और बाद में 6 लाख मुआवजा दिया गया। प्रभावित लोग अपनी मांगों को लेकर दो साल से जिला प्रशासन के पास चक्कर लगा रहे हैं। कई बार निवेदन देकर भी समस्या का हल नहीं हुआ। पार्षद शहाणे ने समस्या का शीघ्र हल नहीं हुआ, तो  प्रभावित किसानों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 

 

Created On :   23 Dec 2018 12:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story