सूडान में तख्ता पलट, उमर अल-बशीर के शासन का अंत

सूडान में तख्ता पलट, उमर अल-बशीर के शासन का अंत
हाईलाइट
  • उमर अल-बशीर के शासन का हुआ अंत।
  • देश में दो साल रहेगा सेना का शासन।
  • सूडान में तख्ता पलट।

डिजिटल डेस्क, काहिरा। सूडान में राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के 30 साल के तानाशाही शासन समाप्त हो गया। सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है। बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया है। वहीं सेना ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। उमर अल-बशीर के शासन में सूडान में तानाशाही का माहौल था। 

बशीर के नेतृत्व में बीते कई सालों से संघर्षों से जूझ रहे सूडान की अर्थव्यवस्था बदहाल हो गई थी। अब देश में दो सालों के लिए सैन्य शासन लागू हो गया है। सूडान के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को इस बात का ऐलान किया कि तानाशाह उमर अल-बशीर को बेदखल करने के बाद देश में दो साल सेना का शासन रहेगा। 

सूडान की राजधानी खारतूम में गुरुवार को लाखों नागरिकों ने जश्न मनाते हुए सड़कों पर मार्च निकाला। यहां तीन महीने का आपातकाल भी लगा दिया गया है। बशीर 1989 से सूडान की सत्ता संभाल रहे थे। पिछले चार महीने से अल-बशीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। लोग सड़कों पर उतर आए थे। जनता नई सरकार की मांग कर रही थी। 
 

Created On :   12 April 2019 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story