महाष्ट्र में 1 अप्रैल से मंहगा होगा दूध,राज्य के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ेगा असर 

Milk prices will get costlier in one april at mumbai maharashtra
महाष्ट्र में 1 अप्रैल से मंहगा होगा दूध,राज्य के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ेगा असर 
महाष्ट्र में 1 अप्रैल से मंहगा होगा दूध,राज्य के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ेगा असर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  दूध के लिए लोगों को अब 1 अप्रैल से दो से तीन रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। मुंबई दूध उत्पादक संघ ने एक लीटर दूध के लिए 66 रुपए 50 पैसे वसूलने का फैसला किया है। इसके बाद आगामी 1 मई से राज्य के दूसरे हिस्सों में भी दूध के दाम बढ़ने के आसार हैं।

दूध उत्पादक संघ के सदस्य सीके सिंह ने बताया कि मुंबई के तबेले वाले रोजाना सात लाख लीटर दूध बेचते हैं। महानगर के बाहर से मंगाए जाने वाले दूध की दरों में दीपावली के बाद दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है, लेकिन तबेले वालों ने पिछले दो सालों से दरें नहीं बढ़ाई थी। अब चारे और परिवहन का खर्च लगातार बढ़ने के चलते हमने भी दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में स्थित शहरों में रोजाना 45 से 50 लाख लीटर दूध की आवश्यकता होती है। इसमें से ज्यादातर दूध गुजरात, मध्यप्रदेश, कोल्हापुर, सांगली, अहमदनगर, जलगांव, पुणे, बीड के दूध संघों से आता है। वहीं एमएमआर क्षेत्र में करीब 1400 तबेले हैं जिनमें करीब 1 लाख भैंसे हैं। 

मुंबई के होटल, दुकान और छोटे चाय विक्रेता इन तबेलों के मुख्य ग्राहक हैं। 2014 में तबेले के दूध के लिए प्रति लीटर दर 60 रुपए था। 2015 में यह बढ़कर 62 रुपए, 2016 में 63 रुपए और 2017 में 64 रुपए हो गया, लेकिन करीब दो सालों से दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। सिंह के मुताबिक दूध की दर बढ़ाकर 66 रुपए 50 पैसे की जा रही है उसमें डेढ़ रुपए परिवहन खर्च होगा।

Created On :   29 March 2019 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story