नवंबर के अंत तक 70 फीसदी किसानों को मिल जाएगी कर्जमाफी: देशमुख

minister deshmuk and ajit pawar commented on farmers debt waiver
नवंबर के अंत तक 70 फीसदी किसानों को मिल जाएगी कर्जमाफी: देशमुख
नवंबर के अंत तक 70 फीसदी किसानों को मिल जाएगी कर्जमाफी: देशमुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सूबे के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सही कहा कि राज्य सरकार 25 नवंबर तक सभी किसानों को कर्ज माफी नहीं दे सकती। देशमुख ने कहा कि आघाड़ी सरकार के समय कर्जमाफी कि घोषणा के बाद सभी किसानों को कर्ज माफी देने में 8 से 10 महीने लगे थे। फिलहाल 55 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल सका है।

कर्ज माफी प्रक्रिया पर बोले देशमुख
देशमुख ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्ज माफी की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवाने का प्रयास कर रही है। पिछले एक महीने में लगभग 55 हजार किसानों को कर्ज माफी मिल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि नवंबर महीने के आखिर तक लगभग 70 प्रतिशत किसानों को कर्ज माफी मिल जाएगी। जब्कि आघाड़ी सरकार ने केवल बैंकों की जानकारी के आधार पर किसानों की कर्ज माफी की थी। इसलिए उसमें काफी गड़बड़ी हुई थी। लेकिन इस बार किसानों से ऑनलाइन जानकारी मांगी गई थी। कर्ज माफी की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवाई जा रही है। सरकार ने कर्ज माफी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। 

अभी तक 55 हजार किसानों की कर्ज माफ
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली की पूर्व संध्या पर 18 अक्टूबर को प्रदेश सरकार की छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना के तहत पहले चरण में राज्य के 8.40 लाख खाताधारक किसानों को 4 हजार करोड़ रुपए की कर्ज माफी की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 15 नवंबर तक करीब 80 प्रतिशत किसानों को कर्ज माफी दे दी जाएगी। हालांकि अब तक 55 हजार किसानों की कर्ज माफी हुई है।

Created On :   15 Nov 2017 4:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story