मनोहर पर्रिकर लीलावती में भर्ती, इलाज के लिए जा सकते हैं अमेरिका

मनोहर पर्रिकर लीलावती में भर्ती, इलाज के लिए जा सकते हैं अमेरिका

डिजिटल डेस्क,मुंबई। गोवा के मुख्यमंत्री एक बार फिर से बीमार हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम उन्हें गोवा से मुंबई रवाना किया गया। वहीं इलाज के लिए उनके अमेरिका जाने की खबरें भी मीडिया में आ रही है। 
 

वहीं खुद मनोहर पर्रिकर ने इलाज के लिए रवाना होने से पहले एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इस वीडियों में उन्होंने लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की  कामना की है। पर्रिकर ने संदेश में कहा कि मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। पिछले 15 दिन में आप लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की।आपने मुझे आशीर्वाद दिया, जिसके कारण मैं ठीक हुआ और पूरी तरह से ठीक होने के लिए मैं विदेश जा सकता हूं।

 

 

वहीं बताया ये भी जा रहा है कि पर्रिकर ने इलाज के लिए मुंबई जाने से पहले सीएम हाउस में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की और एक कैबिनेट सलाहकार समिति का भी गठन किया है। ये कैबिनेट सलाहकार समिति उनकी एबसेंस में प्रशासनिक निर्णय लेगी। इसके साथ ही पर्रिकर ने गोवा से रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात की।

 

15 फरवरी को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को लीलावती अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था,उन्हें पेट संबंधी समस्या हो रही थी। 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी, इसके बाद उन्होंने यहां पहुंचकर राज्य का बजट पेश किया था। बता दें कि सीएम मनोहर पर्रिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट पेश किया था। उस वक्त गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया था कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है।

Created On :   6 March 2018 2:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story