मंत्री ने दी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की चेतावनी, कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

Minister warns workers to stop agitation and concentrate on work
मंत्री ने दी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की चेतावनी, कर्मचारी संघ ने जताया विरोध
मंत्री ने दी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की चेतावनी, कर्मचारी संघ ने जताया विरोध

डिजिटल डेस्क, कटनी। यहां के प्रभारी मंत्री द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हड़ताल का रास्ता छोड़कर काम पर ध्यान दें। ऐसा न होने पर उन्होंने दूसरे कर्मचारी रखे जाने की चेतावनी भी दे डाली है। मंत्री के इस बयान पर कर्मचारियों ने सख्त ऐतराज जताया है। प्रदेश के वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि हड़ताली कर्मचारी सुधर जाएं नहीं तो उनके स्थान पर दूरे कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मंत्री के इस बयान पर कर्मचारी संघ ने एतराज जताया है। वित्त मंत्री नगर निगम में आयोजित भूमिपूजन समारोह के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री का यह बयान कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर पड़ सकता है।

कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मिले
जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री जयंत मलैया से संविदा कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संगठन सहित अन्य लोग मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने संबंधी जब मांग पत्र सौंपा तो उन्होंने कहा कि हड़ताल की बजाय कर्मचारी काम पर ध्यान दें, वरना, उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को रखा जाएगा। इतना कहकर मंत्री मलैया अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकल गए।

कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोध
मंत्री के बयान के बाद कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध करना सभी का हक है। मंत्री को इस तरह की धमकी नहीं देनी चाहिए। बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करना चाहिए। हालाकि इस संबंध में भाजपा नेताओं का कहना है कि मंत्री ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। बल्कि उन्होंने यह कहा है कि हड़ताल से काम पर प्रभाव पड़ता है।  इसीलिए आप सब मन लगाकर काम करो, बाकि की चिंता सरकार पर छोड़ दो।

 

Created On :   18 May 2018 2:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story