दूध में गिरी मक्खी की तरह फेंक दिए जाएंगे भ्रष्टाचारी मंत्री : राजनाथ

Ministers Will Be Thrown Out If Alleged Of Corruption: Rajnath
दूध में गिरी मक्खी की तरह फेंक दिए जाएंगे भ्रष्टाचारी मंत्री : राजनाथ
दूध में गिरी मक्खी की तरह फेंक दिए जाएंगे भ्रष्टाचारी मंत्री : राजनाथ

डिजिटल डेस्क,अगरतला । आगानी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे है। रविवार को भी राजनाथ ने त्रिपुरा में कई रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी जाएगी। राजनाथ ने कहा कि अगर उनका कोई मंत्री भ्रष्टाचार करता है तो वह उसे दूध में मक्खी की तरह निकालकर मंत्रिमंडल से बाहर कर देंगे।  बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोटिंग होगी।

गौरतलब है कि अपने दौरे के दौरान राजनाथ ने अगरतला में बीजेपी की विजय रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हर दूसरे दिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। देश के गृहमंत्री के तौर पर मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो आपको सुरक्षित माहौल मिलेगा।

"बदलाव चाहती है राज्य की जनता"

वहीं रथ यात्रा के बाद राजनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की माणिक सरकार पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है। त्रिपुरा में बदलाव के लिए 10 साल काफी है। छत्तीसगढ़ को पिछड़ा, मध्य प्रदेश को पिछड़ा राज्य समझा जाता था, लेकिन अब अगर आप इन राज्यों की यात्रा करेंगे तो आपको विकास की तस्वीर दिखाई देगी। इस राज्य में इतनी गरीबी है कि आम आदमी साइकिल भी नहीं खरीद सकता।

पाक को दो टूक

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़े शब्दों में चेतावनी दी थी। कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए पाक को चेताया कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और उसे अलग करना नामुमकिन है। राजनाथ ने कहा कि पाक हमारा पड़ोसी देश है। भारत को परेशान करने की, तोड़ने की कोशिश करता है। कश्मीर में नापाक हरकत करता है। पाक कहता है कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। राजनाथ ने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया दो कश्मीर को भारत से अलग कर दें। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा।

त्रिपुरा में 1998 से माणिक सरकार 

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं और यहां का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म हो रहा है। त्रिपुरा ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और माणिक सरकार 1998 से मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनावों में CPI ने 60 में से 51 सीटें जीती थी। बताया जाता है कि माणिक सरकार देश के सबसे कम सैलरी लेने वाले मुख्यमंत्री हैं।

Created On :   5 Feb 2018 2:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story