- Home
- /
- बदनाम बस्ती : जिस्मफरोसी में फंसी...
बदनाम बस्ती : जिस्मफरोसी में फंसी नाबालिग समेत 9 महिलाओं को आजाद कराया
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना के देवेन्द्रनगर थाना कस्बा मुख्यालय स्थित कंजराना बस्ती जहां वर्षो से देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल-फूल रहा था। जिस्मफरोसी के कारोबार के चलते पन्ना के देवेन्द्रनगर की इस बस्ती को रेड लाईट एरिया के नाम से भी पुकारा जाता रहा।
देह व्यापार के लिए बदनाम है पूरी बस्ती
मानव तस्करी एवं जिस्मफरोसी का यह कारोबार यहां पर बेधड़क चल रहा था। किंतु बहुचर्चित बदनाम हो चुके इस क्षेत्र में देह व्यापार के चंगुल में फसी युवतियों, महिलाओं को आजाद कराने तथा जिस्मफरोसी का कारोबार चलाने वालों के विरूद्ध अभी तक कोई भी बड़ी कार्यवाही नही की गयी थी। परंतु बीते दिवस जब देवेन्द्रनगर में चल रहे देह व्यापार के कारोबार की उच्च स्तर पर जानकारी पहुंची जिसके बाद सागर संभाग के आईजी सतीश सक्सेना के निर्देश पर पन्ना, छतरपुर तथा दमोह के पुलिस अधिकारियों के साथ पन्ना जिले की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 22-23 मार्च की रात्रि को देवेन्द्रनगर स्थित कंजराना मोहल्ला में दल-बल के साथ पहुंच कर छापामार कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा की गयी इस छापामार कार्यवाही के दौरान जिस्मफरोसी के कारोबार संचालित कर रही दो महिलाओं सहित कुल 11 आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। पुलिस ने छापामार कार्यवाही के दौरान देह व्यापार में फसी एक नाबालिक लड़की सहित नौ महिलाओं को मुक्त कराने की जानकारी दी गयी है।
पूरी कार्यवाही को लेकर जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना परमाल सिंह मैहरा, रक्षित निरीक्षक पन्ना देविका सिंह बघेल, निरीक्षक अरविन्द सिंह दांगी दमोह, नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना डी.के.सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह छतरपुर तथा महिला आरक्षकों एवं बल के साथ अमला रात्रि में लगभग 9 बजे कार्यवाही के लिये देवेन्द्रनगर स्थित कंजराना बस्ती पहुंचा और अलग-अलग जगह पर घेराबंदी की गयी। जैसे ही देवेन्द्रनगर की कंजराना बस्ती में पुलिस की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही शुरू की गयी बस्ती में भगदड़ मच गयी।
मुम्बई राजस्थान उत्तरप्रदेश से लायी गयी थी लड़कियाुं
पकड़ी गयी लड़कियों से पुलिस द्वारा पूछ-ताछ की गयी तो यह सामने आया कि लड़कियों को देह व्यापार के लिये मुम्बई राजस्थान उत्तरप्रदेश आदि जगहों से मोटी रकम देकर लाया गया है और यहां दलालों के माध्यम से उन्हे जिस्मफरोसी के धंधे में लाया गया है। दलालों एवं खरीददारों के संबंध में पूछ-ताछ में पकड़ी गयी लड़कियों द्वारा यह बात बतायी गयी कि उन्हे दीपक उर्फ धीरज सामंत निवासी धौलपुर उत्तरप्रदेश हाल देवेन्द्रनगर, विजय शंकर कंजर निवासी देवेन्द्रनगर द्वारा खरीद कर अपने घरों में रखा गया है एवं दो कंजर महिलाओं द्वारा उन्हे देह व्यापार के लिये रूपये लेकर अलग-अलग शहरों में भेजा जाता है तथा अपने घरों में भी देह व्यापार का काम कराया जाता है। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा दलाल दीपक उर्फ धीरज सामंत, राहुल कंजर, विजय कंजर, अरविन्द कंजर तथा कंजर सामुदाय की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
Created On :   24 March 2018 8:24 AM GMT