शादी का झाँसा देकर महिला से दुराचार 

Misbehavior with a woman by pretending to marry
शादी का झाँसा देकर महिला से दुराचार 
शादी का झाँसा देकर महिला से दुराचार 


डिजिटल डेस्क जबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत कुंजड़हाई मोहल्ला निवासी फैयाज खान ने 32 वर्षीय महिला को शादी का झाँसा देकर उसके साथ दुराचार िकया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी िपछले करीब 15 साल से उसके घर आता-जाता था। आरोपी उससे शादी करने की बात करता था और जहाँ शादी लगती थी वहाँ जाकर रिश्ता तुड़वा देता था। 28 नवम्बर की शाम 4 बजे आरोपी ने निकाह की बात कहते हुए उसे भेड़ाघाट ले गया, जहाँ  अपनी बहन के घर में 8 दिन तक उसे रखा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। कुछ दिन बाद वह शहर में अपने घर पर लेकर आ गया। यहाँ निकाह करने से मना कर दिया और 11 दिसम्बर को रात 1 बजे घर से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
दुराचार के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार-
मदन महल पुलिस ने दुराचार के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया िक प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मेराज अहमद 30 वर्षीय ने जबलपुर के एक होटल में शादी का झाँसा देकर समाज की ही एक लड़की के साथ गलत काम किया था। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम 3 बार प्रतापगढ़ भेजी गई थी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। ऐसे में पुलिस ने उस पर ढाई हजार रुपए का इनाम रखा था। इनाम घोषित होते ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे मदन महल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 

Created On :   14 Dec 2019 8:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story