कब्जा हटाने गए वन विभाग के अमले पर प्राणघातक हमला, 8 घायल, आरोपी फरार

Miscreants deadly attack the forest department team in Chatarpur
कब्जा हटाने गए वन विभाग के अमले पर प्राणघातक हमला, 8 घायल, आरोपी फरार
कब्जा हटाने गए वन विभाग के अमले पर प्राणघातक हमला, 8 घायल, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। यहां वन भूमि से कब्जा हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर कब्जाधारियों ने प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि बड़ा मलहरा रेंज अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा निवासी यादव परिवार करीब 25 एकड़ में वन भूमि पर कब्जा कर ट्रैक्टरों से जुताई करवा रहे थे, जिसकी सूचना बड़ा मलहरा रेंजर को मिलते ही विभाग की टीम गठित कर वन भूमि पर कब्जा को बेदखल करने पहुंची।

लाठियों से किया हमला
वन अमले पर यादव परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर डिप्टी रेंजर सहित 8 लोगों पर प्राणघातक हमला कर शासकीय गाड़ियों को तोड़ डाला। कई वन कर्मियों की वर्दी फाड़ डाली, कर्मचारियों को घटना से बचने अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। घायलों को एसडीओ रेंजर बड़ा मलहरा की मदद से इलाज हेतु बड़ा मलहरा से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घायलों में डिप्टी रेंजर शिवचरण यादव, वनरक्षक ब्रजराज सिंह, संतोष प्रजापति ,रघुवीर सिंह चालक उडऩदस्ता, गोकुल शुक्ला, अरुण खरे, भागीरथ रैकवार, रवि गुप्ता, घायल हुए वनरक्षक रवि गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों पर मामला दर्ज
घटना की पुलिस थाना बड़ा मलहरा में नामजद रिपोर्ट की गई है। हमला करने वाले आमखेड़ा निवासी रत्तू पिता रघुवर यादव बड़े पिता रत्तू यादव बिट्टू पिता रत्तू यादव, मुन्नी बाई पति रत्तू यादव निवासी आमखेड़ा पर 341, 353, 332, 506 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कुछ वन अधिकारी अपनी चतुराई से घटनास्थल स्थल पर से बच गए। वन कर्मियों पर प्राणघातक हमला मैं घायल कर्मचारियों को जिले के वन अधिकारी सुबह 10 :00 बजे तक देखने तक नहीं आए, रेंजर बड़ा मलहरा ने कहा कि शासन द्वारा शस्त्र तो दे दिए गए मगर चलाने का अधिकार नहीं दिया। इसी कारण वन अमले पर वन माफिया हमला कर देते है।

राज्य वन सेवा अफसर की सड़क दुर्घटना में मौत
सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य में पदस्थ एसीएफ प्रताप सिंह की आज तड़के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिंह वर्ष 2010 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारी थे। उनकी आयु करीब 35 वर्ष बताई गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि एसीएफ सरकारी वाहन से सुबह करीब तीन बजे सागर से रेहली जा रहे थे। रेहली से करीब 11 किलोमीटर  पर पांच मील के पास चालक को नींद का झोंका आया और गाड़ी बहक गई। वाहन एक पेड़ से टकराया जिससे एसीएफ बाहर गिर गए। उनका सिर एक पत्थर से टकराने पर उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

 

 

 

 

Created On :   5 July 2018 8:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story