पुणे में मिला यौन उत्पीड़न से परेशान हो घर से भागा बच्चा, आरोपी गिरफ्तार 

Missing child, the victim of sexual harassment found in Pune
पुणे में मिला यौन उत्पीड़न से परेशान हो घर से भागा बच्चा, आरोपी गिरफ्तार 
पुणे में मिला यौन उत्पीड़न से परेशान हो घर से भागा बच्चा, आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुलुंड पुलिस ने 12 साल के लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चे के घर के पास ही रहता है। उसकी हरकतों से परेशान बच्चा घर से भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे पुणे से खोज निकाला। इस के बाद बच्चे ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुधिया कांबले (50) है। मुलुंड इलाके में रहने वाला कांबले ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

बच्चे ने पुलिस को बताया कि कांबले उसे चॉकलेट और छोटे मोटे तोहफों का लालच देकर अपने पास बुलाता था और फिर अश्लील हरकतें करता था। बच्चा इससे बेहद परेशान होकर अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो गया। सहमा बच्चा अपने परिवार से भी यह बात बता नहीं पाया और आरोपी इसका फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। परेशान बच्चा आखिरकार आरोपी से बचने के लिए फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में अपने परिवार को भी छोड़कर भाग गया। परिवार ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की और धीरे-धीरे जानकारी जुटा कर उसे पुणे से खोज निकाला। पुलिस की टीम बच्चे को सुरक्षित वापस लाई, इसके बाद उसने बातचीत में खुलासा किया कि कांबले उसका यौन उत्पीड़न करता है और उससे परेशान होकर ही घर छोड़कर भाग गया था। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   4 March 2019 4:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story