हज यात्रियों की वीजा में गड़बड़ी आई सामने, हज कमेटी से जारी किया दूसरा वीजा

Mistakes found in the visa of Hajj Pilgrims, committee issued new
हज यात्रियों की वीजा में गड़बड़ी आई सामने, हज कमेटी से जारी किया दूसरा वीजा
हज यात्रियों की वीजा में गड़बड़ी आई सामने, हज कमेटी से जारी किया दूसरा वीजा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हज यात्रा के दूसरे दिन 5 यात्रियों को वीजा में गलत जन्मतिथि के कारण रोका गया। हज कमेटी को सूचना दिए जाने के बाद दूसरा वीजा जारी किया गया। नागपुर इंबारकेशन सेंटर से तीन फ्लाइट में 3 वर्ष के बालक सहित 459 यात्री जेद्दाह के लिए रवाना हुए। भूतिया दरवाजा, महल निवासी बाल हज यात्री मुजम्मिल अपने माता-पिता के साथ हज पर गया। सेंट्रल तंजीम कमेटी के उपाध्यक्ष शाहिद नसीम खान ने फ्रूटी देकर मुजम्मिल का स्वागत किया।

CTC की ओर से सोमवार को हज यात्रियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता CTC के अध्यक्ष हाजी अ. कदीर ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य व महाराष्ट्र के मुख्य समन्वयक हुसैन दलवाई तथा इब्राहिम भाईजान, राज्य हज कमेटी के सीईओ इम्तियाज काजी उपस्थित थे। CTC के उपाध्यक्ष शाहिद नसीम खान, सचिव हाजी मो. कलाम, सदस्य अजीज खान, नियाज अहमद, आफी खान, मौलाना महबूब आदि उपस्थित थे।

यूनानी दवाखाना शुरू
हज हाउस में मेडिकल कैंप का उद्घाटन सेंट्रल तंजीम कमेटी के अध्यक्ष हाजी अ. कदीर, शाहिद नसीम खान, अब्दुल अजीज खान के हाथों हुआ। कैंप में डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. अजीज सोलंकी, डॉ. एस.एम. याकूब, डॉ. अवेस हसन, डॉ. साजिद, डॉ. नाहिदा खान, डॉ. नाजिया, डॉ. काशिफ, डॉ. मुस्तकीम, डॉ. जुबैर, डॉ. तौसिफ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

हज यात्रियों का स्वागत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से हज यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। सुखद यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। देशवासियों की अमन और खुशहाली के लिए दुआ की अपील की गई। इस मौके पर उत्तर नागपुर अध्यक्ष विशाल खांडेकर, शहर महासचिव संतोष सिंह, रोशन भीमटे, शेखर पाटील, वीरेंद्र निखार, मिर्जा जावेद बेग, देवेंद्र गोडे, अश्विन पखिर्डे, सोहेल बेग, अकील अहमद, भूषण आशिया तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अल अजीज सोशल वेल्फेयर एंड एजुकेशन सोसायटी की ओर से हज पर जाने वाले हुज्जाज-ए-इकराम का शाल, रूमाल और फूलों के हार से स्वागत किया गया। हुज्जाज शेख अहमद, बशीर खान, सुलतान ठेकेदार सहित सैकड़ों हज यात्री उपस्थित थे। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद शोएब, खिजय हयात, मंगेश चोपडे, शेख जफर, अमानी कुरैशी, अमजद खान, हाजी अलीम धरती, सैयद असद, जमील मलक, सलमान कुरैशी, शेख शाहिद, अब्दुल रऊफ उपस्थित थे।

पार्षद जुल्फेकार अहमद भुट्टो ने हज यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने हज यात्रियों से हिंदुस्तान में अमन और शांति के लिए दुआओं की अपील की। इस अवसर पर शम्मी खान, जाकिर भाई, समीर भाई, जानी भाई, संतोष श्रीवास, दशरथ ताकोते, सतीश सोनी, सतीश नैकेले उपस्थित थे।
 
 

Created On :   31 July 2018 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story