प्रकाश आंबेडकर ने खराब किया कईयों का खेल, राज ठाकरे की वीडियो रैलियां भी फ्लॉप

MNS chief Rajs video rallies proved fully flop against PM Modi
प्रकाश आंबेडकर ने खराब किया कईयों का खेल, राज ठाकरे की वीडियो रैलियां भी फ्लॉप
प्रकाश आंबेडकर ने खराब किया कईयों का खेल, राज ठाकरे की वीडियो रैलियां भी फ्लॉप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से सीट समझौता न होने के कारण अकेले राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाले वंचित बहुजन आघाडी (वबआ) के संयोजक प्रकाश आंबेडकर भले ही खुद चुनाव नहीं जीत सके पर उनके उम्मीदवारों की वजह से कई नेताओं का खेल खराब हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण को अपनी परंपरागत सीट नांदेड से भाजपा उम्मीदवार प्रतापराव चिखलीकर से पिछड़ना पड़ा है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6.30 बजे तक यहां से वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार यशपाल शिंदे को 1 लाख 61 हजार 303 वोट मिले थे। इसके चलते कांग्रेस के चव्हाण भाजपा उम्मीदवार चिखलीकर के हाथों पराजित हो गए। आंबेडकर दो लोकसभा सीटों सोलापुर और अकोला से चुनाव लड़े थे। अकोला सीट पर आंबेडकर को 2 लाख 73 हजार 172 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार हिदायतुल्ला पटेल को 2 लाख 47 हजार 73 वोट हासिल हुआ। इससे भाजपा के संजय धोत्रे 5 लाख 42 हजार 152 वोट पाकर जीत गए। इसी तरह आंबेडकर ने सोलापुर सीट पर 1 लाख 62 हजार 870 वोट हासिल किए। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे को 3 लाख 54 हजार 994 वोट मिले। शिंदे 1 लाख 50138 वोटों के अंतर से पराजित हो गए। लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता चंद्रकांत खैरे औरंगाबाद से वंचित बहुजन आघाडी के घटक दल एमआईएम के इम्तियाज जलील के सामने जीत के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। यह आकड़े गुरुवार की शाम 6.30 बजे के हैं।  

Created On :   23 May 2019 1:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story