कांग्रेस-राकापा महागठबंधन में शामिल हो सकती है एमएनएस, कांग्रेस नेतृत्व लेगा फैसला

MNS may be join Congress - NCP collation, Raj met with Pawar
कांग्रेस-राकापा महागठबंधन में शामिल हो सकती है एमएनएस, कांग्रेस नेतृत्व लेगा फैसला
कांग्रेस-राकापा महागठबंधन में शामिल हो सकती है एमएनएस, कांग्रेस नेतृत्व लेगा फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मनसे कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है, हालांकि वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने कहा कि इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा ही करेगा। गुरुवार को  माणिकराव ठाकरे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। राज के साथ भाजपा के बागी नेता व पूर्व विधायक अनिल गोटे ने भी बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में माणिकराव ने कहा कि मनसे को गठबंधन में शामिल करने का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। माणिकराव ने कहा कि बैठक में मनसे को महागठबंधन में शामिल करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। मेरे पास फैसला लेने का अधिकार भी नहीं है। मेरी राज से सद्भावना भेंट हुई है। इसका राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। माणिकराव ने कहा कि राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में भूमिका में ली है। मोदी और शाह की जोड़ी लोकतंत्र के लिए घातक है। राज की भी यही भूमिका रही है। 

राज और पवार में करीब 45 मिनटों तक बैठक चली

इससे पहले बुधवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज और पवार में करीब 45 मिनटों तक बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मनसे ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा था लेकिन पार्टी विधानसभा लड़ेगी। समझा जा रहा है कि पवार ने मनसे को महागठबंधन में शामिल करने की रणनीति पर राज से चर्चा की। राज ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जमकर प्रचार किया था। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं हुआ। उल्टा मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवारों को राज ठाकरे के चलते नुकसान उठाना पड़ा।

कांग्रेस भी तैयार ! 

अब विधानसभा चुनाव में मनसे महागठबंधन में शामिल हो सकती है। मनसे को महागठबंधन में शामिल करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पहले से तैयार थी लेकिन कांग्रेस मुंबई के उत्तरभारतीय वोटरों को ध्यान में रखते हुए मनसे को लेकर असहज थी। लेकिन चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद अब कांग्रेस के रूख में बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि हम मुंबई कांग्रेस के नेताओं से परामर्श के बाद मनसे को महागठबंधन में शामिल करने के लिए चर्चा करने को तैयार हैं। 
 

Created On :   30 May 2019 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story