आम बेचने के लिए स्टाल लगाए जाने से रोकने पर मनसे ने ठाणे में निकाला मोर्चा 

MNS organised a rally in thane on the issue of mango stalls
आम बेचने के लिए स्टाल लगाए जाने से रोकने पर मनसे ने ठाणे में निकाला मोर्चा 
आम बेचने के लिए स्टाल लगाए जाने से रोकने पर मनसे ने ठाणे में निकाला मोर्चा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के नौपाड़ा में आम बेचने के लिए स्टॉल नहीं लगाए दिए जाने को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए मनसे ने शुक्रवार को शहर में किसान मोर्चा निकाला। मनसे के पूर्व विधायक बाला नांदगांवकर ने कहा कि प्रदेश में साल 1972 से भी भयंकर सूखा पड़ा है। ऐसे में यदि कोई किसान शहर में आकर अपनी उपज बेचना चाह रहा है तो उसमें गलत क्या है। इसमें राजनीति कर किसानों का नुकसान किया जा रहा है। 

ठाणे मनपा ने सड़क पर किसान को आम का स्टॉल नहीं लगाने दिया था। नांदगांवकर ने कहा कि शहर में किसानों को अपनी उपज बेचने की अनुमति देने पर उनको राहत मिलेगी। किसान मोर्चा के जरिए मनसे ने सब्जी और फल बेचने के लिए 100 स्टॉल लगाए जाने की मांग की है। मनसे के नेता ठाणे के गांवदेवी मैदान से ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय तक मोर्चा ले जाना चाहते थे लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद ठाणे के जिलाधिकारी कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया। इससे पहले ठाणे के नौपाड़ा स्थित मनसे के कार्यालय के सामने रत्नागिरी के किसान को आम का स्टॉल लगाने को लेकर मनसे और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। 


 

Created On :   17 May 2019 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story