उर्मिला को एमएनएस का समर्थन, कांग्रेस उम्मीदवार गायकवाड ने कहा- हमारे एक साथ आने से बीजेपी परेशान

MNS Support to Urmila, BJP upset with Congress MNS coming together
उर्मिला को एमएनएस का समर्थन, कांग्रेस उम्मीदवार गायकवाड ने कहा- हमारे एक साथ आने से बीजेपी परेशान
उर्मिला को एमएनएस का समर्थन, कांग्रेस उम्मीदवार गायकवाड ने कहा- हमारे एक साथ आने से बीजेपी परेशान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस-राकांपा सहित 56 दलों के महागठबंधन में मनसे को शामिल करने का कड़ा विरोध कर चुकी कांग्रेस के उम्मीदवारों को अब मनसे के समर्थन से परहेज नहीं रहा। दक्षिण मध्य मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड और मनसे नेता संदीप देशपांडे के एक साथ चुनाव प्रचार पर भाजपा ने टिप्पणी के बाद गायकवाड ने कहा कि मनसे के हमारे साथ आने से भाजपा परेशान है। दो दिन पहले अपने चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस उम्मीदवार गायकवाड शिवाजी पार्क में मार्निंग वॉक करने वालों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मनसे नेता संदीप देशपांडे के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि गायकवाड ने सफाई दी थी कि मनसे नेता से मुलाकात पूर्व नियोजित नहीं थी बल्कि अचानक उनसे भेट हो गई थी। इस पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने सोमवार को ट्विट कर एक कविता के माध्यम से कहा कि ‘शिवाजी पार्क में एक शून्य ने दूसरे शून्य से मुलाकात की। गले लग कर एक साथ प्रचार किया। लेकिन फायदा क्या, शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य ही होता है’ 

शेलार के इस कटाक्ष के जवाब में कांग्रेस नेता गायकवाड ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और मनसे को मिले वोट को जोड़े तो भाजपा के हाथ में शून्य ही आएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा चुनाव में शेलार ने जिसे चोर कहा था आज उन्हें उसी का प्रचार करना पड़ रहा है। यदि वे ऐसा नहीं करेंगे को किरीट सोमैया की तरह विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी भी खतरे में पड़ जाएगी। गायकवाड ने कहा कि संवाद फेरी के दौरान मनसे नेता के मेरे साथ आने से शेलार परेशान हो गए हैं। 

उर्मिला के समर्थन में मनसे  

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस बार लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा-शिवसेना युति को हराने की अपील की है। इस लिए उत्तर मुंबई में मनसे कार्यकर्ता मराठीभाषी फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पक्ष में उतर आए हैं। उर्मिला उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला दक्षिण भारतीय भाजपा उम्मीदवार सांसद गोपाल शेट्‌टी से है। मनसे भाषावाद के नाम पर उर्मिला का समर्थन कर रही है। 
 

Created On :   1 April 2019 2:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story