मो. जमाल ने लगातार 128 घंटे शेरो-शायरी कर बनाया रिकॉर्ड

मो. जमाल ने लगातार 128 घंटे शेरो-शायरी कर बनाया रिकॉर्ड
मो. जमाल ने लगातार 128 घंटे शेरो-शायरी कर बनाया रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। "खुदी को कर बुलंद इतना कि खुदा बंदे से पूछे बता तेरी रजा क्या है"। आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ किया गया काम कभी असफल नहीं होता। इसे सिद्ध कर दिखाया बसपा के नगरसेवक मोहम्मद जमाल ने। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने उन्होंने लगातार 128 घंटे शेरो-शायरी की। उन्होंने इसकी शुरुआत 26 नवंबर को सुबह 11.45 बजे से की और 1 दिसंबर को शाम 7.45 बजे पूरा कर अपने नाम रिकॉर्ड कर लिया।

वजन कम होने के साथ आईं कई अड़चनें
आयोजक मनीष पाटील ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक रिकॉर्ड बनाने वाले प्रतिभागी को 4 घंटे बाद 20 मिनट का ब्रेक दिया जाता है। 50 घंटे बाद मो. जमाल की तबीयत कुछ खराब हो गई। उन्हें वोमेटिंग भी हुई। लगातार जागने के कारण उनकी आंखें भी सूज गईं थीं। पूरे समय मौजूद डाॅक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की देखभाल की। डॉ. विद्यानंद गायकवाड़ तथा डॉ. इरफान अहमद मौजूद रहे। वे ब्रेक में प्रतिभागी का बीपी, हार्ट बीट चेक करते रहे। रिकॉर्ड बनाने के लिए उनकी डाइट पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें 128 घंटे तक उन्होंने ब्लैक टी, खिचड़ी, ड्रायफ्रूट्स और लिक्विड डाइट ली। ग्लूकोज अनिवार्य रूप से दिया गया, ताकि एनर्जी बनी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबुल डे, राजू चांदेकर, नितीन पाटील, नरेश वासनिक योगदान दिए। कार्यक्रम का आयोजन यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एनआईटी हॉल आसी नगर चौक, कामठी रोड में किया गया।

उल्लेखनीय है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 128  घंटे तक की शेरो-शायरी करना अपने आप में रिकाॅर्ड है। मोहम्मद जमाल ने रिकॉर्ड  अपने नाम किया है।  मो. जमाल जैसे ही वर्ल्ड रिकार्ड बनाया उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड के अनुसार एक घंटे में 5 मिनट का आराम करने के लिए मिलता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति लगातार 12 या 24 घंटे आराम नहीं करता है, तो वह अनुपात के अनुसार 1 या 2 घंटे आराम कर सकता है।  नगरसेवक जमाल ने  शेरो-शायरी के लिए  एक लंबा कलेक्शन तैयार किया था।

Created On :   1 Dec 2018 2:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story