किसानों की समृद्धि पर ही निर्भर है देश की समृद्धि, मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध

Modi government part-2 focusing on rural development, said Union minister Narendra singh Tomar
किसानों की समृद्धि पर ही निर्भर है देश की समृद्धि, मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध
किसानों की समृद्धि पर ही निर्भर है देश की समृद्धि, मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कलम से...

ग्रामीण विकास का वास्‍तविक अर्थ यह है कि शहरों में उपलब्‍ध शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, परिवहन जैसी मूलभूत आवश्‍यकताओं से जुड़ी सुविधाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्‍ध हों। कृषि की नई तकनीकें किसानों के खेतों तक पहुंचें और उन्‍हें श्रम तथा लागत का उचित एवं लाभकारी मूल्‍य प्राप्‍त हो। 1947 में हमें राजनीतिक स्‍वतंत्रता तो मिल गई, परन्‍तु हम आर्थिक स्‍वतंत्रता से कोसों दूर रहे। आर्थिक स्‍वतंत्रता के लिए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। चूंकि भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए देश की आर्थिक समृद्धि, कृषि-समृद्धि पर निर्भर है।

मोदी सरकार भारत को गरीबी मुक्‍त और किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। वर्तमान सरकार का मुख्‍य लक्ष्‍य है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास। मैं मानता हूं कि अभी देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है। कई मामलों में उन्‍हें न्‍यनूतम पारिश्रमिक भी प्राप्‍त नहीं होता। परंतु मोदी सरकार उनकी आय दोगुनी करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। खेती लाभकारी व्‍यवसाय बने इसके लिए हम रासायनिक उर्वरकों का सहारा छोड़कर जैविक कृषि पर ध्‍यान केंद्रित कर रहे हैं।

 

 

Created On :   3 Aug 2019 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story