चुनावी रैली में मोदी की हुंकार - रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई 

Modis warned in election rally - Now will be clean up real estate mafia
चुनावी रैली में मोदी की हुंकार - रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई 
चुनावी रैली में मोदी की हुंकार - रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियल एस्टेट सेक्टर के माफियाओं को चेताया है। मोदी ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है रियल एस्टेट माफिया को माफ नहीं बल्कि उसकी माफियागिरी साफ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के माध्यम से पूरी इमानदारी से जनसेवा कर रहे और लोगों के घर सपनों का सपना साकार करने वाले इमानदार बिल्डरों के साथ केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। बुधवार को मोदी ने नई मुंबई के खारघर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई इलाका विकास के पथ पर बढ़ता है तो उसे बिल्डर और माफिया की बीमारी जकड़ लेती है। साल 2014 के पहले महाराष्ट्र और मुंबई व उसके पासपास के इलाकों की स्थिति यही थी। रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डर, माफिया और अंडरवर्ल्ड का क्या रिश्ता रहा है। उसके दाग कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आज तक धो नहीं पाए हैं। किसानों की जमीन हड़पने और गरीबों के घर के सपने को कूचलने वाले माफियाओं को खत्म करने का काम पिछले पांच सालों में हुआ है। पहले नेताओं से सांठगांठ के चलते बिल्डर माफिया की मनमर्जी चलती थी लेकिन अब ये बात बीते दिनों की हो गई है। रियल एस्टेट सेक्टर को भ्रष्टाचार की पूंजी खपाने का बहुत बड़ा माध्यम बना दिया गया था। लेकिन रियल एस्टेट सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए रेरा कानून बनाए जाने से लोगों और घर बनाने वालों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ है। 

रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई

इसी बीच मोदी ने कहा कि ब्लू अर्थव्यवस्था नए भारत की पहचान बनने वाली है। समुद्री संसाधनों के संवर्धन का प्रयास केंद्र सरकार कर रही है। मोदी ने कहा कि मछुआरे देश की सुरक्षा के भी सतर्क चौकीदार होने के साथ ही समुद्री संपदा के भी चौकीदार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरों को एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक का उपयोग बहुत कम करना है। क्योंकि ये समुद्री जीवन के लिए खतरा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि मछुआरों को आसानी से कर्ज मिल सके। मोदी ने कहा कि भारत बड़ी से बड़ी चुनौती से टक्कर ले रहा है। भारत को महान राष्ट्र बनाने के लिए महाराष्ट्र का महा योगदान रहा है। नए भारत के निर्माण में भी नव महाराष्ट्र का योगदान अहम रहने वाला है। मोदी ने कहा कि हमने भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम होगी। 

नरेंद्री और देवेंद्र का फार्मूला सुपरहिट

मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की है। कहा कि बीते पांच सालों में दिल्ली में नरेंद्र और मुंबई में देवेंद्र का फार्मूला सुपरहिट रहा है। देवेंद्र और नरेंद्र जब साथ खड़े होते हैं तो एक और एक मिलाकर दो नहीं होता है बल्कि एक और एक ग्यारह हो जाते हैं। एक नरेंद्र और एक देवेंद्र ये वह सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के इंजन को ग्यारह गुना शक्ति दे रहा है। ये ग्यारह की ताकत महाराष्ट्र को हिन्दुस्तान में नई ऊंचाई तक ले जाने का सामर्थ प्रदान करती हैं। मोदी ने कहा कि दिल्ली में आप लोगों ने नरेंद्र को फिर से बैठा दिया। अब महाराष्ट्र में देवेंद्र को भी उसी ताकत के साथ बिठाएं। 
 

Created On :   16 Oct 2019 2:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story