जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास की पत्नी बोलीं ये एक्ट्रेस का पब्लिसिटी स्टंट है

Molestation with zaira wasim in vistara airlines posted a video on instagram
जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास की पत्नी बोलीं ये एक्ट्रेस का पब्लिसिटी स्टंट है
जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास की पत्नी बोलीं ये एक्ट्रेस का पब्लिसिटी स्टंट है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान की फिल्म "दंगल" में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली कश्मीर की जायरा वसीम से विस्तारा एयरलाइन्स में छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास की आज कोर्ट में पेशी होनी थी। गिरफ्तार आरोपी विकास सतपाल सचदेव की पत्नी ने कहा कि ये जायरा का पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि "मेरे पति के मामा का देहांत हो गया था इसलिए वह दिल्ली से मुंबई आ रहे थे, वह बेहद दुखी थे और उनकी मानसिक स्थि‍ती अच्छी नहीं थी। वह सोना चाहते थे, उन्होंने फ्लाइट में कंबल भी मांगा। जायरा ने मेरे पति पर जो आरोप लगाए हैं उससे हैरान हूं। उन्होंने कहा कि "मैं ये पूछना चाहती हूं कि जायरा के साथ जब ये सब हुआ तब उन्होंने इस मामले को क्यों नहीं उठाया" 

जब जायरा के साथ ऐसा कुछ हुआ तो उनकी मां भी वहां मौजूद थीं तब उन दोनों ने क्यों शोर नहीं मचाया। अपने पति का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि "मेरे पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं और मेरे ससुर पूर्व इनकम टैक्स ऑफिसर हमें महिलाओं की इज्जत का पूरा ख्याल है। विकास कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते हैं।"

एक्ट्रेस जायरा नाबालिग हैं, इसलिए मुंबई पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत ये मामला दर्ज किया है। जायरा ने घटना के बाद इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि इस विकास सचदेव नाम के व्यक्ति ने अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की है। जायरा ने वीडियो में अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ को लेकर वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया।

बबीता फोगाट ने लड़कियों को दी ये सलाह

जायरा के समर्थन में सामने आकर भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लड़कियों से खास अपील की है। बबीता ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकत करने वालों को यूं ही न छोड़ें। उन्होंने साथ ही जायरा को भी सलाह देते हुए कहा, असल जिंदगी में भी धाकड़ बनो।

बबीता ने कहा ट्विट किया है, "समाज किस तरफ बढ़ रहा है। ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब करना चाहिए। मैं लड़कियों से भी कहना चाहूंगी कि आप मजबूत बनें और सतर्क रहें। अगर आपसे कोई इस तरह की गलत हरकत करता है तो सीधा उसके मुंह पर थप्पड़ लगाएं। वह दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेगा।"

जायरा ने बताया कि उनके पीछे बैठा अधेड़ उम्र का शख्स उनकी कमर और गर्दन को बार-बार अपने पैरों से रगड़ रहा था। इस हरकत को जायरा ने अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश भी की, लेकिन केबिन में डिम लाइट थी जिसकी वजह से वो ऐसा नहीं कर पाईं। अधेड़ व्यक्ति के द्वारा इस तरह की हरकत को लेकर जब जायरा ने इसका विरोध किया तो उन्हें फ्लाइट टर्बुलेंस की बात बताई गई, लेकिन इसके बाद भी वह इस तरह की हरकतें करता रहा। 

जायरा ने मुंबई पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए लाइव वीडियो किया जिसके बाद यह घटना सामने आई। जायरा ने फ्लाइट क्रू पर उनकी मदद न किए जाने का भी आरोप लगाया है। जायरा ने कहा कि उन्होंने फ्लाइट में ही इस बात का विरोध किया और सभी को बताया, लेकिन किसी ने मेरी हेल्प नहीं की....ये सही नहीं है। इस तरह लड़कियां कैसे सुरक्षित रह पाएंगी।

महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के साथ ही दिल्ली और महाराष्ट्र महिला आयोग ने घटना को निंदनीय बताया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि एयर विस्तारा एयरलाइंस को पत्र लिखूंगी। इसके साथ ही पूरे मामले में महाराष्ट्र डीजीपी को कार्रवाई करने का आग्रह करूंगी।

एयरलाइंस दी सफाई
घटना को लेकर विस्तार एयरलाइंस के ऑफिशियल का कहना है कि "हम इस मामले में गहन छानबीन करेंगे और जिस तरह भी संभव होगा जायरा की मदद करेंगे। इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

जायरा बॉलीवुड में दो फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म "सीक्रेट सुपरस्टार" में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इससे पहले जायरा को जम्मू और कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ मुलाकात करने की वजह से भी ट्रोल किया गया था।

Created On :   10 Dec 2017 3:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story