बेटे की हत्या का बदला लेने दी थी सुपारी , कोर्ट परिसर में फायरिंग - मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Money for murder of son accused, firing in court premises main accused arrest
बेटे की हत्या का बदला लेने दी थी सुपारी , कोर्ट परिसर में फायरिंग - मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेटे की हत्या का बदला लेने दी थी सुपारी , कोर्ट परिसर में फायरिंग - मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पाटन न्यायालय परिसर में कैदियों पर फायरिंग कर दो बंदियों की हत्या के प्रयास मामले के मास्टरमाइंड उत्तम गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 जून को हुई इस वारदात में मोहनलाल तिवारी एवं मुकेश श्रीपाल को गोलियां लगी थीं। उत्तम गिरी ने अपने बेटे बादल की हत्या करने वाले आरोपियों को जान से मारने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। वारदात के बाद से ही उत्तम गिरी गोस्वामी फरार था। उसको शहपुरा से पाटन के बीच से गिरफ्तार किया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी उसे मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस द्वारा  इनाम भी घोषित किया गया था।  इस मामले में जानकारी मिली है कि पहली खेप में ही 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिये गए थे। उत्तम गिरी के साथ  दो अन्य आरोपी फरार हो गए थे। उत्तम गिरी के बेटे बादल का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को जान से मारने के लिए  राजा यादव आदि को सुपारी दी गई थी।

शातिर चोर गिरफ्तार, सवा दो  लाख के जेवर जब्त

हनुमानताल पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर, उससे चोरी के सवा दो लाख रुपये कीमती सोने-चाँदी के जेवर जब्त किये हैं। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर भानतलैया निवासी रितिक तामियां को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने 23 जून की रात बड़ी खेरमाई मंदिर के पीछे अमित सिंह ठाकुर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर सोने-चाँदी के जेवर बरामद किये गये। 

गांजा बेचने निकले युवक को दबोचा

खितौला पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक युवक मुकेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। उससे एक किलो दो सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया है। मुकेश की पत्नी भी गांजा लाने व बेचने का काम करती है। पुलिस को अब मुकेश की पत्नी की भी तलाश है। 

Created On :   19 July 2019 8:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story