जापान के इस होटल में 'MONKEY' करते हैं वेटर का काम, दुनियाभर में फेमस है होटल

Monkey working as waiter in japans restaurant,video going viral
जापान के इस होटल में 'MONKEY' करते हैं वेटर का काम, दुनियाभर में फेमस है होटल
जापान के इस होटल में 'MONKEY' करते हैं वेटर का काम, दुनियाभर में फेमस है होटल

डिजिटल डेस्क, टोकियो। कोई भी जगह अपनी विशिष्टता के कारण ही पहचानी जाती है। लोग किसी रेस्टोरेंट या होटल का सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि उसके डेकोरेशन और प्रजेंटेशन के कारण भी उसे पसंद करते हैं। फिर भी हर जगह की कुछ न कुछ चीज खास होती है जो उसे बाकी सब जगहों से अलग बनाती है। आज हम ऐसे ही एक रेस्टोरेंट की बात करने जा रहे हैं जहां खाना सर्व करने वाले इंसान नहीं बल्कि बंदर हैं।

वेटर का काम संभालते हैं Monkey

जी हां हम बात कर रहे हैं, जापान की राजधानी टोकियो में बने एक रेस्टोरेंट की जिसका नाम है कायाबुकिया। इस होटल की खास बात है कि यहां खाना सर्व करने का काम मालिक के वफादार बंदर करते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण ये होटल पूरे विश्व में पहचाना जाता है और लोग स्पेशली बंदर को सर्व करते देखने के लिए वहां खाने के लिए जाते हैं।

टिप-टॉप होकर करते हैं सर्विंग

आपको बता दें ये डॉक्टर पूरा टंच-मंच होकर सर्विंग का काम करते हैं। इसके लिए उनका एक ड्रेस कोड भी है। वो लाल रंग का जापानी परिधान पहन कर लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। चूंकि जापान में जानवरों के प्रति अत्याचार के कड़े नियम हैं तो इस रेस्टोरेंट के मालिक काओस ओत्सुका ने इनसे काम कराने के लिए सरकार से स्पेशल परमिशन ले रखी है और ये बंदर दिन के सिर्फ दो घंटे ही काम करते हैं।

यात चेन और फुकु चेन

अब जब इतना कुछ करने में ये बंदर माहिर हैं तो इनसे आपकी पहचान भी करा देते हैं, तो इन दोनों बंदरो के नाम हैंयात चेन और फुकु चेन। ये बंदर कस्टमर के आने पर उसे मेज तक लेकर जाते हैं। उसके बाद मेन्यू लाकर देते हैं और तो और खाना भी सर्व करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आखिर में फुकु चेन कस्टमर को हाथ पोंछने के लिए तौलिया भी लाकर देता है। यात येन 12 साल का है तो फुकु 4 साल का। इसके साथ ही वहां पर कुछ बेबी मंकी भी हैं जो लोगों  के मनोरंजन का काम करते हैं।

सोशल मीडिया पर छाए क्यूट मंकी

इन दिनों सोशल मीडिया पर इन बंदरों के कारनामों को खूब शेयर किया जा रहा है। सभी इनके काम को देखकर हैरान भी हैं। वहीं अगर मालिक की बात करें तो उनका कहना है ये बंदर उनकी जिंदगी हैं। वो अपने परिवार से भी ज्यादा समय इनके साथ बिताते हैं। इन्हीं के साथ खाते हैं, और ये अपने मालिक के ऊपर चढ़ कर ही सोते हैं।

 

Created On :   4 Nov 2017 4:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story