कर्नाटक पहुंचने वाला है मानसून, ये है मध्य प्रदेश और राजस्थान का हाल

monsoon 2018 sets in karnataka madhya pradesh rajasthan maharashtra
कर्नाटक पहुंचने वाला है मानसून, ये है मध्य प्रदेश और राजस्थान का हाल
कर्नाटक पहुंचने वाला है मानसून, ये है मध्य प्रदेश और राजस्थान का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लगभग पूरे केरल को अपनी चपेट में ले लिया है। अब यह तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों की तरफ भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही मेंगलोर और उडुपी जिलों में भी 34 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वहीं बात करें राजस्थान और मध्य प्रदेश की तो यहां अभी गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। मध्य-पश्चिम भारत में मानसून के 8 से 15 दिन में पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल जून महीने में सामान्य से ज्यादा, यानी की 97 से 102% तक बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने जुलाई में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। अगस्त में मध्य भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। वहीं, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, और तिरीपुरा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान आने संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में भी धूलभरी आंधी चल सकती है।

कर्नाटक में हुई तेज बारिश मगर मानसून अब भी नहीं पहुंचा
मौसम विभान के सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल कर्नाटक में जो तेज बारिश हो रही है, वह प्री मानसून बारिश है। मगर मानसून की बात करें तो वह अभी तक कर्नाटक तक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने कहा है कि कर्नाटक में मानसून के पहुंचने का अभी सही समय नहीं बताया जा सकता।

कर्नाटक में हुए प्री मानसून बारिश पर राज्य आपदा मोचन बल के सूत्रों ने अपनी एक अलग राय दी है। उनके अनुसार बारिश चक्रवात के कारण नहीं हो रही है, बल्कि समुद्र में दबाव और प्रतिकूल मौसम के कारण हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य अरब सागर, केरल के बाकी हिस्सों, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, पूर्व-मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग ने अपने आखिरी पूर्वानुमान में भी लगातार तीसरे साल सामान्य मानसून रहने की बात कही। जबकि दक्षिण और उत्तर-पूर्व के राज्यों में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश का अनुमान है...

क्षेत्र                       बारिश
उत्तर-पश्चिम             100%
मध्य भारत               99%
दक्षिण                    95%
उत्तर-पूर्व                93%

गर्म लू की चपेट में उत्तर भारत
एक ओर मानसून ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में दस्तक दे ही है। वहीं पूरा उत्तर भारत गर्म लू की चपेट से बचता नजर नहीं आ रहा है। राजस्थान के 6 शहरों में पारा 46 डिग्री के पार है। गंगानगर में पारा 49 डिग्री के करीब पहुंच गया। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चार-पांच दिन अभी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बात करें मध्य प्रदेश की तो राज्य में ग्वालियर सबसे गर्म शहर रहा। यहां बुधवार को पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया।

मध्यप्रदेश में 5 सबसे गर्म शहर (पारा डिग्री सेल्सियस में)

ग्वालियर         46.4
खजुराहो        46.2
गुना              45.4
उमरिया        45.3
भोपाल         45.3

छत्तीसगढ़ का हाल
बिलासपुर    44.5
रायपुर        43.8

राजस्थान के 6 सबसे गर्म शहर
श्रीगंगानगर      48.7

चुरू               47.6
बारां               47
झालावाड़        47
भरतपुर          46.5
बीकानेर         46.2

Created On :   30 May 2018 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story