मानसून ने शुरू किया लौटना, 1960 के बाद पहली बार की इतनी देरी: मौसम विभाग

Monsoon begins its most delayed retreat in 59 years, Most delayed monsoon after 1960
मानसून ने शुरू किया लौटना, 1960 के बाद पहली बार की इतनी देरी: मौसम विभाग
मानसून ने शुरू किया लौटना, 1960 के बाद पहली बार की इतनी देरी: मौसम विभाग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश से दक्षिण पश्चिमी मानसून ने अब लौटना शुरू कर दिया है। देश में आम मानसून सीजन के मुकाबले इस बार ऐसा 40 दिनों की देरी से हो रहा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 1960 के बाद यानी 59 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मानसून इतनी देर से लौट रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मानसून के लौटने की घोषणा की। विभाग के मुताबिक, इसके बाद मानसून उत्तर भारत के अन्य हिस्सों और मध्य भारत से लौटना शुरू करेगा।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इससे पहले 1961 में ऐसा हुआ था, जब मानसून ने 1 अक्टूबर से लौटने की शुरुआत की थी। इस साल देश के कई इलाकों में काफी समय तक मानसून सक्रिय रहा। बंगाल की खाड़ी से कम दबाव बनने के चलते इस साल मानसून लंबे समय तक ऐक्टिव रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब दो दिनों के भीतर दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत से मानसून लौटने की शुरुआत कर देगा। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में मध्य भारत से भी मानसून लौटने लगेगा। मौसम विभाग के मौसम महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा, मानसून के वापस जाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब यह कहा जा सकता है कि जल्दी ही यह लौट जाएगा।

Created On :   10 Oct 2019 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story