<![CDATA[Monsoon on the way it will be come on june 15th]]>
जबलपुर। मौसम की तपिश जारी है, गर्म हवाएं लू के थपेड़े बरसा रही हैं। गर्म मौसम की वजह से दिन में ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आन लगता है। उधर, नौतपा के पहले दिन सुबह और शाम बादलों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी। दोपहर में पश्चिमी हवा चलने से अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोग हलाकान रहे। बादलों के कारण तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

 

कम दबाव का चक्रवात
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का चक्रवात बना है। इससे संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अगले तीन दिन तक बादल छाने का भी अनुमान है। यदि बादल घने हुए तो बारिश भी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी मंगल पुष्य योग और आद्रा नक्षत्र भी बारिश का संकेत दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने 15 जून तक प्रदेश में दस्तक देने के संकेत दिए हैं। 

 

पारे में उछाल
गुरुवार सुबह और शाम बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद तेज धूप और 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पश्चिमी हवा से पारे में उछाल आया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 43.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 30 व 21 प्रतिशत रही।

]]>

Created On :   27 May 2017 8:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story