कुंडली में है अशुभ चंद्रमा, यहां जानें निवारण के उपाय...

Moon affect, kundali men chandra grah ka ashubh prabhav aur upay
कुंडली में है अशुभ चंद्रमा, यहां जानें निवारण के उपाय...
कुंडली में है अशुभ चंद्रमा, यहां जानें निवारण के उपाय...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह नक्षत्रों में चंद्र का अति महत्व है। इसका संबंध सीधे मन से होता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र अशुभ है तो इसका प्रभाव मानसिक रूप से परेशान करेगा और आप शारीरिक रूप से भी कमजोर हो सकते हैं। विभिन्न कार्यों में बाधाएं आती हैं। किसी काम में मन नही लगता, कई बार आप बिना बात किसी से भी उलझ जाते हैं। यदि ऐसे लक्षण देखने मिलें तो समझ जाएं कि आपको कुछ ऐसे उपाय करने की आवश्यकता है जो कुंडली में चंद्र की स्थिति में परिवर्तन लाए और आपके जीवन में राहत लेकर आए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं।  


 

1. बाल गोपाल की चांदी की प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखें। उसे स्फटिक माला पहनाकर नियमित पूजा व प्रार्थना करें।

 

2. चांदी का दान भी उत्तम है, किंतु यदि यह संभव नही तो श्वेत वस्त्र, चावल, श्वेत वस्तुओं का भी दान किया जा सकता है।  

 

3. सोमवार भगवान शिव का दिन है अतः इस दिन पूजा करना ना भूलें और दूध का दान करें। इस दिन श्वेत वस्तुओं और दूध का सेवन करने से बचें। 

 

Related image

 

4.गुप्त दान भी उत्तम बताया गया है। चंद्र से प्रभावित होने पर आप गुप्त दान कर सकते हैं। इसका अर्थ होता है। किसी भी तरह के दान को करने के बाद उसके बारे में किसी को भी पता ना चले। 

 

5. किसी भी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर प्रतिदिन बेलपत्र व जल अर्पित करें। इससे निश्चित ही भोलेनाथ आपकी प्रार्थना सुनेंगे। 

 

6. घर में मोर पंख रखना भी उत्तम होगा। यह शुभ फल प्रदान करता है। घर से नकारात्मक शक्तियां भी इसके प्रभाव से दूर होती हैं। 


7. चंद्र भगवान भोलेनाथ के मस्तक की शोभा बढ़ाते हैं। अतः यदि आपको चंद्र की अशुभ स्थिति परेशान कर रही है तो आप सोमवार का व्रत धारण कर भगवान भोलेनाथ के सम्मुख अपनी पीड़ा दूर करने के लिए प्रार्थना करें।

Created On :   28 Dec 2017 2:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story