करवा चौथ पर भोपाल में नहीं निकला चांद, दीदार के लिए परेशान पत्नियों ने निकाला ये रास्ता

Moon hide during karwa chauth fast in bhopal due to rain
करवा चौथ पर भोपाल में नहीं निकला चांद, दीदार के लिए परेशान पत्नियों ने निकाला ये रास्ता
करवा चौथ पर भोपाल में नहीं निकला चांद, दीदार के लिए परेशान पत्नियों ने निकाला ये रास्ता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करवा चौथ का त्योहार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े ही उत्साह के साथ शुरु हुआ। दिनभर महिलाओं ने बगैर कुछ खाए-पिए अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और रात को पूजा की तैयारियां भी की। मगर रात को जब महिलाएं चांद का इंतजार कर रही थी, तब चांद दगाबाजी कर गया। दरअसल रात को चांद समय पर निकला ही नहीं, जिसके कारण महिलाएं परेशान होती रहीं। इसके बाद पत्नियों ने चावल का चांद बनाकर ही पूजा संपन्न की।

बता दें कि राजधानी के पास सिहोर जिले में रविवार को तेज बारिश होती रही। इसका असर भोपाल में भी दिखाई दिया। भोपाल में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। यही कारण है कि चांद इन बादलों में छिपा रहा और महिलाएं इंतजार करती रहीं। इसके बाद महिलाओं ने चावल से ही चांद बनाकर उसकी पूजा की और अपना व्रत संपन्न किया।

  • ये था चंद्रोदय का समय और करवा चौथ पूजा

* दिल्ली 8.49 मिनट पर।
* गुड़गाव 8.50 मिनट पर।
* चंड़ीगढ़ 8.46 मिनट पर।
* इंदौर 9.03 मिनट पर।
* अमृतसर 8.53 मिनट पर।
* अम्बाला 8.49 मिनट पर।
* जयपुर 8:58 ‍मिनट पर।
* जोधपुर 9:10 मिनट पर।
* अहमदाबाद 9.16 मिनट पर।
* आगरा 8.49 मिनट पर।
* इलाहाबाद 8.36 मिनट पर।
* कोलकाता 8.13 मिनट पर।
* ग्वालियर 8.44 मिनट पर।
* वाराणसी 8.32 मिनट पर।
* हरिद्वार 8.43 मिनट पर।
* सोनीपत 8.50 मिनट पर।
* मुंबई 9.22 मिनट पर।
* भोपाल 8.44 मिनट पर।
* कानपुर 8.41 मिनट पर।
* गाजियाबाद 8.48 मिनट पर।
* देहरादून 8.44 मिनट पर।
* बिकानेर 9.06 मिनट पर।
* मेरठ 8.47 मिनट पर।

Created On :   8 Oct 2017 4:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story