14 महीने में आपली बस में 6 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोग कर चुके यात्रा

More than 6 crore 63 lakh people traveled on apli bus in 14 months
14 महीने में आपली बस में 6 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोग कर चुके यात्रा
14 महीने में आपली बस में 6 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोग कर चुके यात्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा परिवहन विभाग द्वारा संचालित आपली बस में पिछले 14 महीने में 6 करोड़ 63 लाख 779 लोगों ने सफर किया और यात्रियों से 65 करोड़ 19 लाख 2 हजार 49 रुपए का राजस्व प्राप्त होने का खुलासा आरटीआई में हुआ है। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी आपली बस का तीन बार चालान काटकर जुर्माना वसूला।

आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलाकर को सूचना अधिकार कानून के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में बस खड़ी होने पर तीन बार जुर्माना वसूला। मनपा ने यह 3 हजार का जुर्माना ठेकेदार से वसूल किया। मनपा के पास कुल 237 बसें है, जिसमें से 65 बसें खराब हुई हैं। सड़क पर 172 बसें ही दौड़ रही हैं। 1 जनवरी 2018 से 28 फरवरी 2019 (14 महीने) के बीच बसें तो खराब हुईं, लेकिन किसी बस को भंगार में नहीं डाला गया। आपली बस का 1015 बार ब्रेक डाउन हुआ। इस दौरान 45 बार आपली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की माैत भी हुई। रैश ड्राइविंग व अनुशासनहीनता के आरोप में मनपा के परिवहन विभाग ने आपली बस के 1752 कर्मचारियों पर अनुशानहीनता के तहत कार्रवाई की। आपली बस मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त है। स्कूली विद्यार्थियों से घर से मनपा स्कूल व स्कूल से घर तक पहुंचाने का किराया (शुल्क) नहीं लिया जाता। 

Created On :   14 April 2019 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story