अमेरिका और रूस के बीच जल्द होगा शिखर सम्मेलन

Moscow and Washington have struck a deal to hold a summit soon
अमेरिका और रूस के बीच जल्द होगा शिखर सम्मेलन
अमेरिका और रूस के बीच जल्द होगा शिखर सम्मेलन

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। अमेरिका और रूस अपने रिश्तों को सुधारने के लिए जल्द ही शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। ये सम्मेलन किसी तीसरे देश में होगा जहां पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुलाकात करेंगे। बुधवार को क्रिमलिन में पुतिन और अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन बोल्टन की मुलाकात ने रिश्तों में सुधार के लिए पहला कदम बढ़ाया है। इस मुलाकात में समिट को लेकर चर्चा की गई।

 

 


किसी तीसरे देश में होगा शिखर सम्मेलन
क्रिमलिन में पुतिन और अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन बोल्टन की मुलाकात के बाद क्रिमलिन के सहायक यूरी उषाकोव ने बताया कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच डील हुई है। इस डील के तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। ये सम्मेलन दोनों देशों की सहमति से चुने गए किसी तीसरे देश में होगा। इसकी तैयारियों के लिए कुछ हफ्तों का समय लगेगा। उषाकोव ने कहा कि मॉस्को और वॉशिंगटन गुरुवार को इस समिट के समय और जगह का ऐलान करेंगे।

Created On :   27 Jun 2018 4:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story