IPL : ये हैं अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज से आगे कोई नहीं

IPL : ये हैं अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज से आगे कोई नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सीजन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 12 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं लोकेश राहुल को पंजाब की टीम ने 11 करोड़ में और मनीष पांडे को हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। अगर बात की जाए सभी IPL सीजन की तो भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। वे IPL 2014 और 2015 में सबसे मंहगी कीमत में बिके हैं। युवराज को 2015 में दिल्ली डेयर डेविल्स ने 16 करोड़ रूपए में खरीदा था। इससे पहले IPL 2014 में भी वे 14 करोड़ रुपए के साथ सबसे मंहगी कीमत में बिके थे। युवी को 2014 में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने खरीदा था।


इस बार IPL 2018 में अभी तक इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे बिके हैं। इससे पहले IPL 2017 में भी बेन स्टोक्स ही 14.50 करोड़ रुपए के साथ सबसे मंहगे बिके थे। इस बार IPL 2018 में 2 करोड़ रुपए में बिकने वाले गौतम गंभीर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। गौतम गंभीर 11.04 करोड़ रुपए के साथ IPL 2011 में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे।

गौरतलब है कि IPL 2018 की नीलामी में 578 क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं, इसमें से 361 प्लेयर्स इंडियन हैं, जबकि बाकी विदेशी हैं। इसके अलावा इस ऑक्शन में इस ऑक्शन में बिकने वाले शिखर धवन पहले प्लेयर हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। अभी तक की बोली में बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे बिके हैं। लोकेश राहुल को पंजाब की टीम ने 11 करोड़ में और मनीष पांडे को हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है।
बता दें कि IPL के लिए शनिवार और रविवार को नीलामी होनी है और इसमें 8 टीमों के फ्रेंचाइजी ऑनर्स प्लेयर्स के लिए बोली लगाएंगे। कुणाल पंड्या को मुंबई इंडियन्स ने बेस प्राइज पर रिटेन कर लिया है।

 

Created On :   27 Jan 2018 12:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story