आग से झुलसी मां- बेटी की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Mother and daughter burned to death suspect of dowry of murder
आग से झुलसी मां- बेटी की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
आग से झुलसी मां- बेटी की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

डिजिटल डेस्क, सतना। आग की चपेट में आने से 5 माह की बेटी की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी मां ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिले के कोटर थाना अंतर्गत पिपरौंधा निवासी अनुप्रभा सिंह की शादी 2015 में  ताला थाना अंतर्गत इटौरा निवासी रोहित सिंह के साथ हुई थी। 

किया जा रहा था प्रजाड़ित
मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद  से ही ससुराल वाले महिला को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया करते थे। ससुराल वाले 5 लाख रूपए दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। रविवार की सुबह  ससुराल से फोन आया कि अनुप्रभा और उसकी बेटी पूर्वी आग की चपेट में आ गई हैं। आग से झुलसने के कारण पूर्वी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर हालत में एसजीएमएच पहुंची अनुप्रभा ने चिकित्सालय के बर्न यूनिट में उपचार  के दौरान दम तोड़ दिया।  इस संबंध में जब ससुराल वालों से पूछा गया तो उन्हेाने दहेज हत्या की बात से इंकार करते हुए बताया कि महिला ने खुद ही आग लगा ली थी। महिला ने खुद ही आग लगाई थी या ससुराल वालों ने आग लगाई  इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।  
 

पूर्व में की गई थी शिकायत 
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से हमेशा ही महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने दो साल पहले कोलगवां थाने में शिकायत की थी। बाद में यह मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। जहां से समझाइश के बाद मामले में समझौता हो गया था।
 

अस्पताल में भिड़े दोनो पक्ष 
संजय गांधी अस्पताल में इस घटना को लेकर आक्रोशित मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए महिला को जलाने की बात करने लगे। बताया गया है कि इसी बात को लेकर दोनो पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोनो पक्ष के लोगों को अलग किया।

Created On :   22 July 2019 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story