दिल्ली: मां ने की 8 महीने के बेटे की हत्या, फिर क्षत-विक्षत शव गोद में लेकर बैठी रही

दिल्ली: मां ने की 8 महीने के बेटे की हत्या, फिर क्षत-विक्षत शव गोद में लेकर बैठी रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब मासूम बच्चे बाहर ही नहीं बल्कि अपने घर पर अपने ही माता पिता के साथ सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला दिल्ली के अमन विहार इलाके में सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही आठ महीने के बेटे की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्‍या कर दी। जब बच्चे का पिता काम से वापस लौटा तो बेटा खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कलयुगी मां ने आठ महीने के बेटे की सिर कुचलकर और गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। जब महिला का पति काम करके वापस घर पहुंचा तो मासूम की हालत देख कर दंग रह गया। उसने पत्नी से पूछा तो उसने हत्‍या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बच्चे के साथ ही उसने खुद को भी जख्मी कर लिया था जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने तांत्रिक क्रिया की भी आशंका जताई है।

जब बच्चे का पिता पहुंचा घर, तब दृश्य कुछ ऐसा था

ये परिवार बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी महिला का पति साप्ताहिक मार्केट में दुकान लगाता है। देर रात जब वो घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। वो काफी देर तक घर के बाहर गेट खुलने का इंतजार करता रहा लेकिन महिला ने गेट नहीं खोला। तब उसने उसने धक्का देकर दरवाजा खोला और कमरे का भयावह दृश्य देखकर चौंक गया।

बच्चे का खून से लथ -पथ शव गोद में लेकर बैठी रही

महिला बच्चे के शव को गोद में लेकर बैठी थी। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। बच्चे का सिर अलग और धड़ अलग पड़ा हुआ था। ये सबके देखते ही उसने तुरंत फोन करके अपने परिचितों और पड़ोसियों को बुलाया साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और महिला को हिरासत भी में लिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और चाकू बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि महिला मानसिक स्थिति खराब है। लोगों का ये भी करना था कि महिला के मुंह में भी खून लगा था। जिससे तांत्रिक क्रिया की बात भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी कर चुकी है बेटे की हत्या
आरोपी महिला के पति ने बताया कि 4 साल पहले भी उसकी पत्नी ने दो महीने के बेटे की गला घोंटकर जान ले ली थी। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। दस साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं जो अपने दादा दादी के घर पर रहती हैं।

Created On :   21 April 2018 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story