एमपी विधानसभा चुनाव 2018: कटनी जिले में बना रहेगा भाजपा का दबदबा या वापसी करेगी कांग्रेस

MP Election 2018 ground report of all seats of Katni District
एमपी विधानसभा चुनाव 2018: कटनी जिले में बना रहेगा भाजपा का दबदबा या वापसी करेगी कांग्रेस
एमपी विधानसभा चुनाव 2018: कटनी जिले में बना रहेगा भाजपा का दबदबा या वापसी करेगी कांग्रेस
हाईलाइट
  • कटनी जिले में 4 विधानसभा सीटें
  • तीन भाजपा के पास
  • कटनी जिले में चुनावी सरगर्मी चरम पर
  • कांग्रेस
  • भाजपा के साथ तीसरा मोर्चा भी प्रदेश में सक्रीय

डिजिटल डेस्क, कटनी। मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा के साथ तीसरा मोर्चा भी प्रदेश में सक्रिय है। प्रदेश के बड़े जिलों में से एक कटनी में भी चुनावी सरगर्मी चरम पर है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर होने का अनुमान है।

कटनी जिला

  • विधानसभा क्षेत्रों की संख्या-चार


वर्तमान विधायक

  • संदीप जायसवाल (भाजपा), मुड़वारा कटनी, प्राप्त मत 87396
  • संजय पाठक (भाजपा) विजयराघवगढ़, प्राप्त मत 60719
  • मोती कश्यप (भाजपा) बड़वारा, प्राप्त मत-62292
  • सौरभ सिंह (कांग्रेस) बहोरीबंद, उप चुनाव में विजयी


पिछले चुनाव में पराजित प्रत्याशी

  • मुड़वारा कटनी-फिरोज अहमद कांग्रेस
  • बहोरीबंद- प्रणव पांडे, भाजपा (उपचुनाव)
  • विजयराघवगढ़ - विजेद्र मिश्रा, कांग्रेस (उपचुनाव)
  • बड़वारा - विजय राघवेन्द्र सिंह कांग्रेस

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

  • कटनी-मुड़वारा पुरुष-118281, महिला-11106, थर्ड जेंडर-9, कुल मतदाता-229356
  • बहोरीबंद-पुरुष-112552,महिला-106796, थर्ड जेंडर-12, कुल मतदाता-219360
  • विजयराघवगढ़-पुरुष-110541, महिला-102877, थर्ड जेंडर-2, कुल मतदाता-213420
  • बड़वारा-पुरुष-117173, महिला-110649, थर्ड जेंडर-5, कुल मतदाता-22782


आधा अधूरा
कटनी में स्टेडियम निर्माण, नर्सिंग कॉलेज, पालीटेक्निक कॉलेज में रात्रिकालीन कक्षाओं, बरगी बांध नहर से ढीमरखेड़ा के 150 गांवों को लिफ्ट एरिगेशन से सिंचाई की योजना की घोषणाएं पूरी नहीं।

विशेष
2013 के विधानसभा चुनाव में बहोरीबंद से भाजपा के प्रभात पांडेय विजयी हुए थे। बाद में उनका निधन हो गया था। प्रभात पांडेय के निधन के पश्चात हुए उप चुनाव में कांग्रेस के सौरभ सिंह विधायक निर्वाचित हुए। सौरभ सिंह को 76712 मत एवं निकटतम भाजपा के प्रणय पांडेय को 68735 मत मिले। सौरभ सिंह 7977 मतों से विजयी हुए। विजयराघवगढ़ में 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर संजय पाठक निर्वाचित हुए थे। बाद में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए। 2014 में हुए उप चुनाव में भाजपा से संजय पाठक फिर निर्वाचित हुए। उप चुनाव में श्री पाठक को 90084 मत प्राप्त हुए थे। उनके निकटतम कांग्रेस के पं.विजयप्रकाश विजेन्द्र मिश्रा को 36687 मत मिले। संजय पाठक 53397 वोट से विजयी हुए। 

कटनी जिले का समीकरण
बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा में बसपा का प्रभाव है। 2013 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। अल्पसंख्यकों का झुकाव कांग्रेस की ओर रहता है। एससीएसटी एक्ट को लेकर पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग भाजपा-कांग्रेस दोनों से नाराज है। बहोरीबंद क्षेत्र में पटेल वोटों का प्रभाव है।नरेन्द्र मोदी एवं शिवराज सिंह चौहान के अलावा किसी दल के किसी नेता का खास प्रभाव नहीं है।

बड़े मुद्दे
डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। 500 करोड़ का कथित हवाला कांड एवं इसे उजागर करने वाले पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को  छह माह के भीतर तबादला मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस के स्थानीय नेता इसे मुद्दा बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

 

 

 

Created On :   5 Oct 2018 5:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story