मप्र: कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर का निधन

मप्र: कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर का निधन
हाईलाइट
  • 61 वर्ष की उम्र में इंदौर में हुआ निधन
  • तेज तर्रार स्वभाव के कारण अक्सर रहती थीं चर्चा में
  • बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की पूर्व नेत्री और पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें बीमारी के चलते 18 दिसंबर को इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार सुबह 9.30 बजे उनकी मौत हो गई। 

मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार गृहस्थान महिदपुर में बुधवार शाम किया जाएगा। बता दें कि कल्पना अपने तेज-तर्रार स्वभाव के कारण अक्सर चर्चा में रहती थीं। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

बता दें कि परूलेकर हृदय की बीमारी से ग्रसित थीं। उनकी दोनों किडनियों में भी कुछ दिन पहले समस्या पैदा हो गई थी, जिसके बाद उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। बता दें कि वो उज्जैन के महिदपुर क्षेत्र से विधायक रह चुकीं हैं। जनता की समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। परूलेकर अविवाहित थीं।

Created On :   2 Jan 2019 7:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story