पंजाब: फिरोजपुर से अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया कांग्रेस में शामिल

MP Sher Singh Ghubaya from Ferozpur Punjab Joins Congress 
पंजाब: फिरोजपुर से अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया कांग्रेस में शामिल
पंजाब: फिरोजपुर से अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया कांग्रेस में शामिल

डिजिटल डेस्क, फिरोजपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने अकाली दल को छो़ड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। फिरोजपुर से दो बार सांसद रहे शेर सिंह घुबाया ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वह आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। हालांकि अकाली दल ने उनके इस्तीफे को लेकर ये कहा था कि, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है।

 


इस्तीफे के लिए पार्टी की गलत नीतियों को बताया जिम्मेदार
शेर सिंह घुबाया ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल को छोड़ने की घोषणा की थी। प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे के लिए पार्टी के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं अकाली दल ने ये कहा कि, पार्टी प्रमुख बादल ने गुबाया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। घुबाया 2009 और फिर 2014 आम चुनावों में फिरोजपुर संसदीय सीट से चुनकर आए थे। 2017 विधानसभा चुनावों से पहले एक कथित वीडियो क्लिप सामने आने के बाद से उनके अकाली दल के साथ संबंध कथित रूप से बिगड़ गये थे।


तीन बार विधायक रहने के बाद बने सांसद
पिछले दस सालों से फिरोजपुर संसदीय सीट से शेर सिंह घुबाया सांसद हैं। इससे पहले जलालाबाद विधानसभा सीट से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी बार उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के लिए जलालाबाद से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में फिरोजपुर से संसदीय चुनाव लड़ा था। खबरों के मुताबिक, पिछले लगभग दो वर्ष से उनका सुखबीर बादल के साथ मनमुटाव चल रहा था, इसी कारण उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता था।


कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं घुबाया
दिसंबर 2016 में पिछले अकाली दल-भाजपा सरकार के तहत सतर्कता ब्यूरो ने गबन की शिकायतों को लेकर उनके परिवार के मालिकाना निजी इंजीनियरिंग कॉलेज पर छापा मारा था। घुबाया ने बादल परिवार पर उन्हें अपमानित करने का भी आरोप लगाया था। घुबाया अब फिरोजपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिश में हैं।
 

Created On :   5 March 2019 6:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story