एजुकेशन: MPPSC 2019 के जारी हुए एडमिट कार्ड, 12 जनवरी को होगी परीक्षा

MPPSC 2019 Admit Card Released, Get The Link From Here
एजुकेशन: MPPSC 2019 के जारी हुए एडमिट कार्ड, 12 जनवरी को होगी परीक्षा
एजुकेशन: MPPSC 2019 के जारी हुए एडमिट कार्ड, 12 जनवरी को होगी परीक्षा

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) 2019 के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिए गए हैं। सभी कैंडिडेट्स MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in में लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड्स डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। बता दें कि MPPSC 2019 की परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित होनी है, जिसका पहला एक्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि दूसरे एक्जाम का समय दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक निर्धारित है।

नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

 MPPSC का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  यहां क्लिक करें 

डाउनलोड पेज पर जाने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरीफिकेशन कोड सबमिट करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट रखना न भूलें। बता दें कि MPPSC के दोनों एक्जाम कुल 200 नंबर के रहेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की माइनस मार्किंग नहीं है। ये एक्जाम हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना है। यदि आप परीक्षा से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं, तो MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Created On :   4 Jan 2020 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story