धोनी ने परिवार के साथ रांची में डाला वोट, जीवा ने की वोटिंग की अपील, देखें वीडियो

धोनी ने परिवार के साथ रांची में डाला वोट, जीवा ने की वोटिंग की अपील, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन 51 सीटों में झारखंड की भी चार सीटें शामिल हैं। इनमें रांची भी शामिल है, जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर भी है। धोनी लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने सोमवार को ही चेन्नई से अपने घर रांची पहुंचे। धोनी ने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी और पत्नी साक्षी के साथ रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए धोनी सोमवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। 

महेंद्र सिंह धोनी वोट डालने के लिए बेटी जीवा और साक्षी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान धोनी बेटी जीवा को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचे थे। धोनी के रांची और फिर मतदान केंद्र पहुंचने की खबर के बाद जेवीएम श्यामली परिसर के अंदर और बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान धोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी लीं। धोनी ने वोट डालने के बाद अपने इंस्टाग्रम पर बेटी जीवा के साथ एक विडियो भी शेयर किया। जिसमें जीवा लोगों से वोट डालने की अपील कर रहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Use your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

जीवा ने इस विडियो में कहा, गो ऐंड वोट जस्ट लाइक मम्मा ऐंड पापा डिड" जाओ और वोट करो, जैसे ममी और पापा ने किया। इसके बाद धोनी अपना उल्टा हाथ दिखा रहे हैं, जहां उनकी उंगली पर वोटिंग के बाद लगाई जाने वाली स्याही दिख रही है।

Created On :   6 May 2019 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story