जब पापा धोनी को बेटी जीवा ने कहा हैप्पी बर्थडे

जब पापा धोनी को बेटी जीवा ने कहा हैप्पी बर्थडे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का भारत के लिए क्रिकेट खेलना इस खेल में घटी कुछ बेहतरीन घटनाओं में से एक है। उनकी नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता और विकेट के पीछे जादूगरी दिखाने की कमाल की कला उन्हें भारत के महानतम क्रिकटरों में शामिल करती है। मैदान पर जहां धोनी एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं वहीं मैदान के बाहर वो एक ऐसे जिम्मेदार शख्स हैं, जो देश के लिए खेलने के बाद अपने परिवार को सबसे ज्यादा तरजीह देते हैं। साल का ज्यादातर वक्त धोनी अपनी टीम के साथ दूसरे देशों और शहरों में रहकर गुजारते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें क्रिकेट से फुर्सत मिलती है वो अपना सारा वक्त परिवार को देते हैं।
 

Image result for ms dhoni

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार माने जाने वाले धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमेशा की ही तरह वो अपनी टीम के साथ दौरे पर हैं, लेकिन उनकी टीम ने आधी रात को ही अपने फेवरेट सीनियर प्लेयर का जन्मदिन मनाने की बड़ी खास तैयारियां कर रखी थीं। टीम इंडिया के सदस्यों ने माही के जन्मदिन पर केक काटा और इस दौरान हर एक का ध्यान धोनी की बेटी जीवा पर ही था। जीवा अपने प्यारे पापा का बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहती थी और इसकी खुशी जीवा के चेहरे पर भी देखने को मिली।
 

Image result for ziva dhoni

टीम इंडिया ने धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में जीवा के साथ ही धोनी की लविंग वाइफ साक्षी भी अपने डियर हबी का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। वहीं पूरी टीम इंडिया के साथ वहां मौजूद लोग भी धोनी के लिए "हैप्पी बर्थडे" सॉन्ग गा रहे हैं।
 

Image result for ziva dhoni ipl

पापा धोनी और बेटी जीवा का ये बॉण्ड दर्शकों ने इसी साल IPL2018 के दौरान भी देखा था। धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब जिताने के बाद बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की थी, जबकि उस दौरान उनकी टीम मैदान में जश्न मना रही थी। धोनी ने ये भी कहा था कि जीवा उनके जीवन की सबसे बड़ी और सबसे कीमती ट्रॉफी है जो उन्हें मिली है।

धोनी के 37नें जन्मदिन पर उनके लाखों फैंस और साथी खिलाड़ियों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। धोनी को सुरेश रैना और पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

Created On :   7 July 2018 9:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story