जब बीच मैदान पर धोनी ने अपने फैन को दौड़ाया....वीडियो

ms dhoni chased by a fan in second one day against australia
जब बीच मैदान पर धोनी ने अपने फैन को दौड़ाया....वीडियो
जब बीच मैदान पर धोनी ने अपने फैन को दौड़ाया....वीडियो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर ने एकसाथ दो विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपना 40वां शतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि इन सभी के अलावा एक और घटना भी है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल भारतीय टीम जब दूसरी पारी में फील्डिंग करने उतरी, तो एक फैन दौड़ता हुआ मैदान पर आया और एमएस धोनी को खोजने लगा। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

यह घटना दूसरे इनिंग्स की है, जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा। लंच ब्रेक के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर आ रहे थे। तभी एक युवक दौड़ता हुआ मैदान पर आया और धोनी को ढुंढने लगा। मो. शमी के पीछे खड़े धोनी को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने भी मस्ती करने की सोची। सबसे पहले तो वह युवक से दूर भागने लगे। धोनी से मिलने की जिद्द लेकर आए फैन ने भी धोनी के पीछे दौड़ लगा दी। फैन को पीछे आते देख धोनी मुस्कुराने लगे और तेजी से भागने लगे। धोनी ने फैन को इधर-उधर छकाया भी और अंत में रुक कर उन्होंने फैन को गले लगाया और हाथ भी मिलाया।

 

 

धोनी का यह वीडियो चंद सेकंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धोनी के फैंस की कोई कमी नहीं है। भारत का यह पूर्व कप्तान किसी भी मैदान पर जाता है, तो उसे वहां फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड में एक फैन दौड़कर बीच मैदान पर आ गया था और धोनी के पैर पोंछने लगा था। उसके हाथ में भारतीय तिरंगा भी था। धोनी के करीब आते ही वह धोनी के आगे नतमस्तक हो गया। उसके हाथ में रखा तिरंगा जमीन को छू रहा था। धोनी ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने सबसे पहले फैन के हाथ से तिरंगा उठा लिया और उसे जमीन को छूने से रोक लिया। अपने कूल टैम्परामेंट के लिए माने जाने वाले धोनी के इस वीडियो ने सभी फैंस का दिल जीत लिया था।


 

Created On :   6 March 2019 6:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story