धोनी के समर्थन में आए मास्टर ब्लास्टर, कहा - टीम के लिए जो सही था, उन्होंने वही किया

MS Dhoni did what was right for the team, says Sachin Tendulkar
धोनी के समर्थन में आए मास्टर ब्लास्टर, कहा - टीम के लिए जो सही था, उन्होंने वही किया
धोनी के समर्थन में आए मास्टर ब्लास्टर, कहा - टीम के लिए जो सही था, उन्होंने वही किया
हाईलाइट
  • टीम के लिए जो सही था
  • धोनी ने वही किया - सचिन तेंडुलकर
  • विराट कोहली ने भी किया धोनी का समर्थन
  • कहा - क्रिकेट के दिग्गज हैं धोनी
  • ख़राब प्रदर्शन के चलते धोनी को लगातार किया जा रहा है ट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप में धीमी बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर धोनी को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। सचिन ने कहा कि, जो टीम के लिए सही था, धोनी ने वही किया। हालांकि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धीमी बल्लेबाजी करने पर सचिन ने भी धोनी पर सवाल खड़े किए थे। 

धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 33 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए थे। इस पारी के बाद सचिन ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण पारी थी और उन्होंने (धोनी ने) वही किया जिस चीज की टीम को जरूरत थी। अगर वह 50वें ओवर तक क्रीज पर टिकते हैं तो फिर वह बाकी बल्लेबाजों की भी मदद कर सकते हैं। उनसे यही उम्मीद थी और उन्होंने किया भी।

बांग्लादेश से पहले इंग्लैंड के साथ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में धोनी ने 32 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली थी। हालांकि भारतीय टीम को उस समय जीत के लिए 5 ओवर में करीब 70 रनों की दरकार थी। भारतीय टीम ये मैच हार गई थी। अफगानिस्तान के विरुद्ध मैच में भी धोनी ओर जाधव 5वें विकेट के लिए 84 गेंदों में 57 रन ही जोड़ पाए थे।

सचिन से पहले कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली ने भी भी धोनी का बचाव किया था। कोहली ने कहा था कि, धोनी इस खेल के दिग्गज हैं और उन्हें काफी समझ भी है। उन्होंने कहा था कि धोनी ने टीम को कई मैच भी जिताए हैं।   

Created On :   3 July 2019 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story