धोनी ने रोहित को पीछे छोड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

MS Dhoni overtakes Rohit Sharma to hit most sixes for India in one day Cricket
धोनी ने रोहित को पीछे छोड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने
धोनी ने रोहित को पीछे छोड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। धोनी अब भारत के लिए इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में यह रिकॉर्ड दर्ज किया है। मैच के 38वें ओवर में नाथन कूल्टर-नाइल की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम दर्ज कराया। धोनी ने मैच में 72 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। 

37 साल के धोनी ने भारत के लिए अब तक 216 छक्के लगाए हैं। इस मैच से पहले वह रोहित शर्मा के साथ 215 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। भारत के लिए वनडे में सबसे ज़्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे नंबर पर रोहित हैं। उन्होंने अब तक 202 मैचों में 215 छक्के लगाए हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी ने 339वें मैच में 223 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए बाकी के 7 छक्के लगाए हैं। 

वैसे एक पारी में सबसे ज़्यादा 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। भारत की ओर से सचिन तेंडुलकर ने 463 मैचों में 195 छक्के लगाए हैं। सौरभ गांगुली ने 311 अंतरारष्ट्रीय मैचों में 190 छक्के लगाए हैं। जिनमें भारत के लिए 189 और एशिया इलेवन के लिए तीन मैचों में एक छक्का लगाया है। युवराज सिंह ने 304 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 155 छक्के लगाए हैं जिनमें भारत के लिए 153 छक्के हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है। जिन्होंने 398 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल ने अब तक 305 छक्के लगाए हैं। 
 

Created On :   3 March 2019 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story