धोनी की 2019 वर्ल्ड कप में जगह पक्की नहीं, 'चलेंगे तो खेलेंगे': BCCI

ms dhoni spot not guaranteed for 2019 world cup team says bcci
धोनी की 2019 वर्ल्ड कप में जगह पक्की नहीं, 'चलेंगे तो खेलेंगे': BCCI
धोनी की 2019 वर्ल्ड कप में जगह पक्की नहीं, 'चलेंगे तो खेलेंगे': BCCI

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 2019 की वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की नहीं है। BCCI का कहना है कि अगर धोनी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में खिलाया जा सकता है। हालांकि धोनी को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज और टी-20 मैच के लिया सिलेक्ट किया गया है। 

धोनी चलेंगे तो खेलेंगे: चीफ सिलेक्टर

धोनी के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि टीम सिलेक्शन को लेकर सबसे ज्यादा जोर फिटनेस पर है। धोनी को लेकर चीफ सिलेक्टर का कहना है कि "सभी खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हुई है, न कि सिर्फ धोनी की।" धोनी के 2019 वर्ल्ड कप खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, "हम देखेंगे..वो एक महान खिलाड़ी हैं और हम ऐसा नहीं करना चाहते। लेकिन फिर भी हमारे पास प्लान-B है।" उन्होंने ये भी कहा कि धोनी को लेकर अगले कुछ महीनों में फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आपको टीम में बदलाव दिखने लगेंगे। एमएसके प्रसाद ने ये भी बताया कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए 26 प्लेयर की एक बेस टीम बनाई गई है। 

धोनी की जगह ले सकते हैं ऋषभ पंत

चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी को लेकर जिस प्लान-B की बात कही है, वो ऋषभ पंत माने जा रहे हैं। ऋषभ पंत ने IPL-2017 में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही पंत विकेटकिपर भी हैं। इसलिए समझा जा रहा है कि अगर टीम से धोनी की छुट्टी होती है तो ऋषभ पंत की टीम में जगह पक्की हो सकती है। 

कुछ दिनों पहले भी धोनी-युवराज को लेकर खड़े हुए थे सवाल

हाल ही में चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी-युवराज को लेकर कहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि इस बारे में कैप्टन विराट कोहली और हेड कोट रवि शास्त्री से बात की जाएगी, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया था कि कप्तान कोहली 2019 वर्ल्ड कप को लेकर काफी सचेत हैं और उनकी नजर यंग प्लेयर्स पर है। 

क्यों खड़े हो रहे हैं धोनी-युवराज पर सवाल? 

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टीम में सिर्फ विकेटकिपर बैट्समैन के तौर पर ही हैं। आलोचकों का कहना है कि धोनी में अब वो बात नहीं रही जो पहले थी। न ही अब उनमें वो पहले जैसा मैच फिनिश करने का जादू रह गया है और बतौर बैट्समैन धोनी का लेवल पिछले एक सालों से गिरता ही जा रहा है। रही बात युवराज सिंह की तो युवराज बार-बार वापसी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो हर बार सफल नहीं हो पाते। हालांकि कई मौकों पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह भी बंद किया है, लेकिन उसके बावजूद भी युवराज अपने फॉर्म को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। 

Created On :   15 Aug 2017 5:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story