पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा ‘मुगलसराय जंक्शन’

Mughal Sarai Junction renamed Pandit Deendayal Upadhyaya Junction
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा ‘मुगलसराय जंक्शन’
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा ‘मुगलसराय जंक्शन’

डिजिटल डेस्क, मुगलसराय। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर-पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशन मुगलसराय जंक्शन की पहचान बदल दी है। मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 

 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा है- नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। आगे उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पंडित दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा।

 

 

वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर दीन दयाल उपाध्याय की मौत की जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

 

 

दरअसल चंदौली स्थित मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने की कवायद पिछले साल ही शुरू हो गई थी। योगी सरकार की कैबिनेट ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था, लेकिन इस फैसले का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने स्टेशन का नाम पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की भी मांग की थी।

 

 

योगी सरकार ने दीनदयाल जन्मशती वर्ष के दौरान मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की घोषणा की थी। जिसके बाद योगी सरकार की तरफ से इसका प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया था। 15 मई को रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को यूपी सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। गौरतलब है कि RSS - BJP के विचारक दीनदयाल उपाध्याय 1968 में मुगलसराय स्टेशन पर अवस्था में पाए गए थे। वहीं ये शहर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली भी है। मुगलसराय जंक्शन 1862 में बना था। 

Created On :   5 Jun 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story