VIDEO : मुहर्रम की सात तारीख आज, बाबा ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी

Muharram: Baba reached the devi durgas darbar, video goes viral
VIDEO : मुहर्रम की सात तारीख आज, बाबा ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी
VIDEO : मुहर्रम की सात तारीख आज, बाबा ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल/जबलपुर। आज गुरूवार को मुहर्रम की सात तारीख है। मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हर ओर शानदार सजावट का एहतेमाम किया गया है। संस्कारधानी से लेकर राजधानी तक इसका खुमार देखने मिल रहा है। अनेक क्षेत्रों में रात्रि के वक्त लंगर तकसीम किया जाएगा। 

सर्वधर्म संभाव 

पूरे देश में दशहरे के साथ ही मुहर्रम का माहौल भी देखने मिल रहा है। ताजिया और कर्बला की झांकियां आकर्षित करने वाली हैं, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि धर्म और संप्रदाय से इतर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सर्वधर्म संभाव पर यकीन करते हैं और मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। 

भव्य प्रतिमा 

दरअसल ये वीडियो जबलपुर का है जहां नगर सेठानी के नाम से प्रसिद्ध मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा हर साल रखी जाती है। माता की मूर्ति की शैली पूर्णतः बुंदेलखंडी संस्कृति के अनुसार होती है और ये लगभग एक करोड़ रूपए के गहनों से सजी होती हैं। कहा जाता है कि इनकी स्थापना अंग्रेजी शासनकाल में की गई थी जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान था।  

अनोखा दृश्य

इस वीडियो के अनुसार यहां बाबा के माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उनके हाथों में एक पूजा का थाल है जिसमें माला आदि सामग्री रखी हुई है। कुछ लोग बाबा को पकड़े हुए हैं और उन्हें माता के दरबार तक जाने में मदद कर रहे हैं। बताया जाता है कि धर्म-संस्कृति के ऐसे नजारों ने इस शहर के दुर्गोत्सव, दशहरे को सबसे अलग बना दिया है। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

शिया समुदाय का मातमी जुलूस 

गुरूवार को ही शिया समुदाय मातमी जुलूस निकालेगा। मुस्लिम धर्मावलंबियों में ये समुदाय मुहर्रम को मातम के रूप में मनाते हैं। मातमी जुलूस में बच्चे और युवा सभी शामिल होते हैं। ये अपनी नंगी छाती को अपने ही हाथों से जोर-जोर से ठोंकते हुए जुलूस निकालते हैं। ऐसे करते वक्त इनकी छाती से खून निकलने लगता है। वहीं ये लोग अपनी पीठ पर पतली कटार की तरह के चाकू चलाते हैं जिनमें दोनों ओर हल्की धार होती है। 

Created On :   28 Sep 2017 4:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story