मुकेश अंबानी 20 दिन उठा सकते हैं पूरे देश का खर्चा: सर्वे 

Mukesh ambani can run indian government till 4 days 2018 Robin Hood Index 
मुकेश अंबानी 20 दिन उठा सकते हैं पूरे देश का खर्चा: सर्वे 
मुकेश अंबानी 20 दिन उठा सकते हैं पूरे देश का खर्चा: सर्वे 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग एजेंसी ने दुनियाभर के रईस लोगों की संपत्ति से वे अपने देश की सरकार कितने दिन चला सकते हैं इसको लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक भारत के सबसे अमीर शख्स देश की सरकार को 20 दिन तक चला सकते हैं। अमेरिका के जेफ बेजोस अपनी सरकार को 5 दिनों तक चला सकते हैं। वहीं, चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मॉ अपने देश की सरकार को चार दिन तक चला सकते हैं। इस सर्वे के लिए राबिन हुड इंडेक्‍स तैयार किया गया है।


कैसे तैयार हुआ है इंडेक्स

इस इंडेक्‍स में वर्ल्ड के 69 बड़े देशों को शामिल किया गया है। इन देशों के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति के 2017 के आकड़े जुटाए गए हैं। सरकारों को रोजाना चलाने का खर्च जानने के लिए पूरे साल के खर्च को 365 दिन से भाग दिया गया है। इसके आधार पर एक दिन के सरकार के खर्चे को निकालकर इन व्यक्तियों की कुल संपत्ति में भाग दिया गया।जिससे  दिनों की संख्या निकाली गई। 

जापान है सबसे महंगा

सरकार चलाने के मामले में जारी राबिन हुड इंडेक्‍स में सबसे ज्यादा खर्च जापान, पोलेंड, अमेरिका और चीन में है। इसलिए इन देशों के अमीर शख्स भी ज्यादा दिन तक अपने देश की सरकार का खर्चा नहीं उठा सकते।  

साइप्रस और जार्जिया में 1 साल तक चल सकता है खर्चा

वर्ल्ड में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां अमीर लोग देश का खर्चा एक साल तक उठा सकते हैं। साइप्रस और जार्जिया ऐसे ही देश हैं। 

 
क्या है रॉबिन हुड इंडेक्स

रॉबिन हुड इंडेक्स इकोनॉमिक आंकड़ों में असमानता को दूर करने के लिए अपनाया जाने वाला खास तरीका है। इसे इस्तेमाल करते हुए ब्लूमबर्ग ने विभिन्न देशों के अमीरों की वेल्थ और सरकारों के आधार पर रॉबिन हुड इंडेक्स, 2018 तैयार किया है।
 

Created On :   13 Feb 2018 3:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story