मुंबई: बिल्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान, पुनर्विकास के लिए बनेगा कानून 

Mumbai: Dongri building collapse incident, Many People Died, CM Devendra Fadnavis announces compensation
मुंबई: बिल्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान, पुनर्विकास के लिए बनेगा कानून 
मुंबई: बिल्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान, पुनर्विकास के लिए बनेगा कानून 
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की मुआवजे की घोषणा 
  • मुंबई के डोंगरी में मंगलवार को 100 साल पुरानी इमारत गिर गई थी
  • मृतकों के परिजनों को 5 लाख
  • घायलों को 50
  • 000 रुपये का मुआवजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को 100 साल पुरानी इमारत गिर गई थी। इस हादसे में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। मलबे में दबने से 9 लोग घायल भी हुए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुआवजे की घोषणा भी की है। घटनास्थल मौजूद एनडीआरएफ की टीमें स्नीफर डॉग्स की मदद से बचाव अभियान में हैं। इसके अलावा खरतनाक इमारतों का क्लस्टर पद्धति से पुनर्विकास के लिए कानून बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खस्ता हाल इमारतों के क्लस्टर और पुर्नविकास संबंधी सभी अड़चनों को दूर करने के लिए कानून बनाने के बारे में निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में मुंबई की डोंगरी में इमारत हादसे के मद्देनजर समीक्षा बैठक की। इसमें गृहनिर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल, उद्योगमंत्री सुभाष देसाई समेत अन्य मंत्री और विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में अनधिकृत निर्माण हुई इमारतों का सर्वेक्षण किया जाए। उन्होंने गैर कानूनी रूप से इमारत बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धोकादायक इमारतों का पुर्नविकास म्हाडा के माध्यम से करते समय इमारत के रहिवासियों को निवास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों के सभी चिकित्सा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि, मुंबई के डोंगरी इलाके में केसरबाई नाम की चार मंजिला इमारत लगभग 100 साल पुरानी थी। मंगलवार को करीब 11.30 बजे यह इमारत अचानक गिर पड़ी। इस इमारत के नीचे दुकानें बनी हुई थीं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर करीब 15 परिवार रहते थे। इमारत गिरने से इसमें रह रहे तमाम लोग नीचे दब गए। करीब 40 से 50 लोगों के दबने की आशंका है। हालांकि अभी तक में 9 लोगों को बचाया जा चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया, इमारत का आधा हिस्सा जर्जर था, जिसके गिरने की आशंका पहले से ही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आसपास के लोगों में गुस्सा भी है। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौजूद हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। PMO के ट्विटर के जरिए पीएम मोदी ने कहा, मुंबई के डोंगरी में इमारत ढहने की घटना पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र सरकार, NDRF और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियानों में जुटे हुए हैं।




 

 

Created On :   17 July 2019 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story