मुंबई डब्बावाला ने भी मनाया प्रिंस हैरी और मर्केल की शादी का जश्न, बांटी मिठाई

मुंबई डब्बावाला ने भी मनाया प्रिंस हैरी और मर्केल की शादी का जश्न, बांटी मिठाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ब्रिटेन के शाही परिवार में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी हो गई। लंदन में तो इस शाही शादी का जश्न मनाया ही गया, मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावालों ने भी इसका जश्न मनाया। इस मौके पर डब्बावालों ने सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आए मरिजों के परिजनों को खाने के साथ मिठाई बांटी। डब्बावालों का ब्रिटेन के शाही परिवार से खास लगाव रहा है। प्रिंस चार्ल्स जब 2003 में मुंबई दौरे पर आए थे तब वह खास तौर पर इनसे मिले थे।

ये हमारी खुशी मनाने का तरीका
डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि नियमित भोजन के साथ शनिवार को मिठाई भी बांटी गई। तालेकर ने कहा, हमें भले ही शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन इस अवसर पर खुशी व्यक्त करने का यह हमारा तरीका था।" उन्होंने कहा, मुंबई के डब्बावालों और ब्रिटेन के शाही परिवार के संबंध 2003 से हैं, जब प्रिंस चार्ल्स मुंबई के अपने पहले दौरे पर आए थे। 2005 में चार्ल्स ने डिब्बेवालों को कैमिला पार्कर से हुई अपनी शादी का बुलावा भी भेजा था। बता दें कि मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन एक "रोटी बैंक’ भी चलाता है, जिसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित टाटा मेमोरियल अस्पताल, केईएम अस्पताल और वाडिया अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीजों के परिजनों को मुफ्त भोजन दिया जाता है।

लंबे समय के बाद शाही परिवार में शादी
मालूम हो कि प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी शनिवार को हुई है। लंबे वक्त के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार में कोई शादी हुई है। परिवार के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अपनी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल से शादी की है। ये शाही शादी लंदन के विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ सहित शाही परिवार के दूसरे सदस्यों की मौजूदगी में हुई। इस शादी समारोह को पूरी दुनिया में लाइव दिखाया गया। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। 2011 में हुई प्रिंस हैरी के बड़े भाई विलियम और केट मिडलटन की शादी को तब करीब 12 करोड़ लोगों ने देखा था। प्रिंस हैरी जहां बिल्कुल रॉयल अंदाज में ब्लैक सूट में दिखे वहीं, ब्राइड मेगन मर्केल खूबसूरत व्हाइट गाउन में नज़र आईं।  

Created On :   19 May 2018 7:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story