मुंबईः समुद्र में डूबा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘आर्क डेक बार’, 15 लोगों को बचाया गया

Mumbai floating restaurant Ark Deck Bar capsized near Bandra Worli Sea Link
मुंबईः समुद्र में डूबा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘आर्क डेक बार’, 15 लोगों को बचाया गया
मुंबईः समुद्र में डूबा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘आर्क डेक बार’, 15 लोगों को बचाया गया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। माहिम में बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ( तैरता रेस्टोरेंट ) समुद्र में डूब गया। गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर सवार 15 लोगों को बचा लिया गया है। आर्क डेक बार नाम का ये फ्लोटिंग रेस्टोरेंट करीब चार महीने पहले ही शुरू किया गया था। 

 

 

हादसा शुक्रवार को दोपहर के वक्त हुआ। हाई टाइड के कारण समुद्र में तेज हवा चल रही थी साथ ही ऊंची-ऊंची लहरें भी उठ रही थीं। ऐसे में बांद्रा जेट्टी से लगी इस क्रूज का एंकर फिसलकर निकल गया और लहरों के तेज बहाव से क्रूज समंदर के बीच बह गया। हालांकि क्रूज के कैप्टेन इरफान इस्माइल शिरगावकर ने वक्त से पहले ही क्रूज के 13 कर्मचारियों को लाइफ बोट के जरिये जेट्टी तक पहुंचा दिया था, लेकिन क्रूज नुकीले पत्थर से टकराने की वजह से डैमेज हो गई। अंदर पानी भरने के कुछ देर बाद वो डूब गई।

 

 

पुलिस ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मुंबई पुलिस, मुंबई मैरीटाइम बोर्ड और दमकल विभाग के जवान भी मौके पर पहुंचे। मोटरबोट की हेल्प से रेस्टोरेंट पर मौजूद लोगों को बचाकर किनारों पर लाया गया। बांद्रा पुलिस ने बताया कि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये जहाज एआरटी नामक कंपनी से संबद्ध है। इसी पर आर्क डेक बार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाया गया था।

 

रेस्टोरेंट समुद्र के किनारे से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर था। रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए लोगों को पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता था। रिजर्वेशन के बाद बांद्रा सी लिंक से एक स्पीड बोट कस्टमर्स को आर्क डेक बार तक ले जाती थी।जानकारी के मुताबिक कुछ समाजसेवी संस्थाओं ने शुरू में इस रेस्टोरेंट का काफी विरोध भी किया था। उनका कहना था कि इस तरह के प्रयोग से समुद्र में प्रदूषण बढ़ेगा। फिलहाल बड़ा हासा टलने के बाद अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

Created On :   26 May 2018 4:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story