गर्मी से पसीना-पसीना मुंबई, तापमान ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा 

गर्मी से पसीना-पसीना मुंबई, तापमान ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा 
गर्मी से पसीना-पसीना मुंबई, तापमान ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्टूबर हीट ने मुंबईकरों के पसीने छुड़ा दिए हैं। पारा पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रहा है। सोमवार को मुंबई का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रविवार और सोमवार अक्टूबर महीने के इस दशक के दूसरे सबसे गर्म दिनों में शामिल हो गए। बता दें कि साल 2015 में अक्टूबर महीने में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो अब तक का रिकार्ड है। 

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में अधिकमत 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलाबा इलाके में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद पारा धीरे-धीरे नीचे आना शुरू होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नमी की कमी और पूरब की हवाओं के चलते पारा चढ़ा है लेकिन आगे धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी। मुंबई में आने वाले कुछ दिनों में बूंदाबांदी का भी अनुमान है।

जानकारों के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग के चलते पूरी दुनिया का तापमान बढ़ रहा है। मुंबई पर भी इसका असर पड़ा है। मॉनसून के दौरान बरसात के दिनों में कमी आ रही है। इस साल मॉनसून के चार महीनों में से जून और जुलाई में ही ठीक ठाक बरसात हुई है। इस मॉनसून मुंबई में सामान्य से 10 फीसदी कम बरसात हुई है। इसका भी असर अक्टूबर की गर्मी पर पड़ रहा है। तापमान में अचानक आए बदलाव के चलते बीमारियां भी बढ़ी हैं इसलिए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। 

Created On :   8 Oct 2018 1:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story