मुंबई में भारी बारिश : अमिताभ के घर में घुसा पानी, स्कूलों की छुट्टी, रेड अलर्ट जारी

मुंबई में भारी बारिश : अमिताभ के घर में घुसा पानी, स्कूलों की छुट्टी, रेड अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी हो रही है। बरसात के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के चलते मुंबई में घोषित ऑरेंज अलर्ट को बढ़ा कर अब रेड अलर्ट कर दिया गया।
 

 

 

जलभराव के कारण बस डायवर्ट
जलभराव के कारण कई बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। गांधी मार्केट में जलभराव के कारण बसों को भाऊदाजी रोड और सुलोचना शेट्टी रोड डायवर्ट किया गया है। वहीं सायना रोड 24 को सायना रोड 3 से डायवर्ट किया गया। बीएमसी और पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों या सुरक्षित ठिकानों पर रहें और अगर जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। इस मानसून की यह सबसे ज्यादा बरसात बताई जा रही है। दादर, परेल, कुर्ला, सायन, सांताक्रुज, विलेपार्ले जैसे शहर के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है। रास्तों को डायवर्ट करने के बावजूद कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम रहा और लोग घंटों फंसे रहे। बेस्ट बसों के भी मार्ग जलभराव के चलते बदलने पडे। मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियातन एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गयीं जिससे रिहाइशी इलकों में पानी घुसने पर लोगों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया।

 

24 घंटों में कहां कितनी हुई बरसात :

  • मुंबई मनपा मुख्यालय परसिर में 131.83 मिमी।
  • बोरीवली (पश्चिम) फायर ब्रिगेड इलाके में 136.16 मिमी।
  • दहिसर (पूर्व) रेलवे स्टेशन के पास 109.18 मिमी।
  • कांदिवली फायर स्टेशन के पास 116.55 मिमी।
  • अंधेरी (पूर्व), मरोल इलाके में 123.39 मिमी।
  • कुर्ला मनपा एल वार्ड परिसर में 106.9 मिमी।
  • दादर, शिवाजी पार्क परिसर में 79.8 मिमी।
  • भायखला फायर स्टेशन परिसर में 112.25 मिमी।
  • ठाणे, मानपाड़ा में 177.2 मिमी।
  • डोंबिवली (पश्चिम) में 72 मिमी।
  • डोंबिवली (पूर्व) में 88.6 मिमी।

 

 

Created On :   4 Sep 2019 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story